#Navratri आज का दिनः शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024, पद-प्रतिष्ठा के लिए देवी कूष्मांडा की आराधना करें

#Navratri आज का दिनः शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024, पद-प्रतिष्ठा के लिए देवी कूष्मांडा की आराधना करें

प्रेषित समय :20:50:11 PM / Thu, Apr 11th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी (व्हाट्सएप- 9372346123)
दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दरिद्रादि विनाशनीम्।
जयंदा धनदा कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥
जगतमाता जगतकत्री जगदाधार रूपणीम्।
चराचरेश्वरी कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥
त्रैलोक्यसुन्दरी त्वंहि दुःख शोक निवारिणीम्।
परमानन्दमयी, कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥

देवी कूष्मांडा....
आप दुर्भाग्य का नाश करने वाली, दरिद्रता आदि का नाश करने वाली हैं.
जयंदा, धन की दाता, कूष्मांडा को नमस्कार है.
ब्रह्माण्ड की माता, ब्रह्माण्ड की निर्माता, ब्रह्माण्ड का आधार बनी.
मैं सभी चर और अचर प्राणियों की देवी कुष्मांडा को प्रणाम करता हूं.
आप तीनों लोकों में सबसे सुंदर हैं और दुःख और शोक को दूर करने वाली हैं,
मैं परम आनंद से परिपूर्ण कुष्मांडा को प्रणाम करता हूं!

* देवी दुर्गा के नौ रूप हैं, जिनकी नवरात्रि में आराधना की जाती है.
* देवी दुर्गा का चौथा स्वरूप कूष्मांडा है. 
* देवी कूष्मांडा, सिंह पर सवार हैं और सूर्यलोक में निवास करती हैं, जो क्षमता किसी भी अन्य देवी-देवता में नहीं है, इसलिए जब कोई कारक ग्रह अस्त हो जाए तो देवी कूष्मांडा की आराधना करनी चाहिए.
* देवी कूष्मांडा अष्टभुजा धारी हैं और अस्त्र-शस्त्र के साथ माता के एक हाथ में अमृत कलश भी है.
* देवी कूष्मांडा की पूजा-अर्चना से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है.  
* देवी कूष्मांडा की पूजा-अर्चना से सूर्य ग्रह की अनुकुलता प्राप्त होती है इसलिए सिंह राशिवालों को देवी की आराधना से संपूर्ण सुख की प्राप्ति होती है.
* जिन श्रद्धालुओं की सूर्य की दशा-अन्तरदशा चल रही हो उन्हें भी देवी कूष्मांडा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। 
* सम्मान, सफलता आदि की कामना रखनेवाले श्रद्धालुओं को देवी कूष्मांडा की आराधना करनी चाहिए.
* जिन श्रद्धालुओं के पिता से मतभेद हों वे संकल्प लेकर देवी कूष्मांडा की आराधना करें, विवाद से राहत मिलेगी.

सिद्धिविनायक पंचांग, मुंबई 12 अप्रैल 2024
* तिथि चतुर्थी - 13:14 तक, नक्षत्र रोहिणी - 24:52 तक, करण विष्टि - 13:14 तक, बव - 24:35 तक, पक्ष शुक्ल, योग सौभाग्य - 26:12 तक, वार शुक्रवार
* चन्द्र राशि वृषभ, चन्द्रोदय 09:01, चन्द्रास्त 22:52
* शक सम्वत 1946, विक्रम सम्वत 2081
* मास पूर्णिमांत चैत्र, मास अमांत चैत्र
* राहुकाल 11:05 से 12:39 तक
* शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:14 से 13:04 तक

* दिशाशूल पश्चिम
* ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
* चन्द्रबल - वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन
शुक्रवार चौघड़िया- 12 अप्रैल 2024
* दिन का चौघड़िया

चर - 06:23 से 07:57
लाभ - 07:57 से 09:31
अमृत - 09:31 से 11:05
काल - 11:05 से 12:39
शुभ - 12:39 से 14:13
रोग - 14:13 से 15:47
उद्वेग - 15:47 से 17:21
चर - 17:21 से 18:55
* रात्रि का चौघड़िया
रोग - 18:55 से 20:21
काल - 20:21 से 21:47
लाभ - 21:47 से 23:13
उद्वेग - 23:13 से 00:39
शुभ - 00:39 से 02:05
अमृत - 02:05 से 03:31
चर - 03:31 से 04:57
रोग - 04:57 से 06:23
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा मुंबई का समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
- आज का राशिफल -
मेष राशि:- आज आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहेंगे। जोश और उत्साह बना रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आवश्यक कार्याें में तेजी लाएं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृष राशि:- आज निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। नए लोगों से भेंट संभव है। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

मिथुन राशि:- आज सामाजिक सरोकारों में रुचि बनी रहेगी। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। कला अभिरुचि को बल मिलेगा। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। आलस्य से बचें। आवश्यक कार्य जल्द करें।

कर्क राशि:- आज चहुंओर सफलता कारक समय है। इसका अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। अपनों का सहयोग रहेगा। दिन उत्तम।

सिंह राशि:- आज  तरक्की के राजमार्ग पर सरपट दौड़ने का समय है। संकल्पों को बल मिलेगा। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। दिन भाग्य वर्धक।

कन्या राशि:- आज बड़बोलेपन और दिखावे से बचते हुए कार्याें जल्द पूरा करने की सोच रखें। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. मनोबल ऊंचा बनाए रखें। दिन सामान्य से शुभ।

तुला राशि:- आज स्वयं को अंडर इस्टीमेट न करें। आर्थिक मामलों में शीघ्रता करें। निजी जीवन में आदर्श और विश्वास को बल मिलेगा। मित्र भरोसेमंद रहेेंगे। दिन शुभ।

वृश्चिक राशि:- आज जीतने की आदत बनाए रखें। कामकाज उम्मीद के अनुरूप रहेगा। सहजता और अनुकूलता से सृजन को बल मिलेगा। पद प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेंगे। दिन उत्तम।

धनु राशि:- आज धर्म मनोरंजन और भ्रमण के साथ कामकाज में भी रुचि रहेगी। पेशेवर बेहतर करेंगे। संपर्काें का लाभ मिलेगा। तेजी बनाए रखें। दिन उत्तम फलकारक।

मकर राशि:- आज सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। लंबित मामलों में पुन: जुट जाने का समय है। तैयारी पर ध्यान दें। पूर्व की बातों को भुलाना बेहतर होगा। दिन सामान्य से शुभ।

कुम्भ राशि:- आज  सक्रियता और समझदारी से शुभता को बल मिलेगा। साथी की बातों को ध्यान से सुनें। आवश्यक कार्य जल्द करने की कोशिश करें। दिन शुभ फलकारक।

मीन राशि:- आज जिम्मेदारियों को समय से पूरा करने का प्रयास करें। व्यर्थ अड़चनें बनी रहने की आशंका है। खर्च अनियंत्रित रह सकता है। मीठा बोलें। दिन सामान्य से शुभ।
 * आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 7879372913
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

नवरात्रि में बनाएं फलों से बनी ये 3 रेसिपीज

चैत्र नवरात्रि से लेकर रामनवमी तक सोने की वस्त्र धारण करेंगे प्रभु श्रीराम, यह है खासियत

चैत्र नवरात्रि में इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएगी

चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चलेंगे

गुप्त नवरात्रि पर इस एक स्त्रोत से पूर्ण होगा सभी महाविद्याओं का पूजन