चलो एक नई शुरुआत करते हैं

चलो एक नई शुरुआत करते हैं

प्रेषित समय :20:33:43 PM / Thu, Apr 11th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

सिमरन सहनी
मुजफ्फरपुर, बिहार

चलो एक नई शुरुआत करते हैं।
ज्यादा नहीं थोड़ी खुशियां बेटियों के नाम करते हैं।।
ना कभी खुद को समझे कमजोर ऐसी ताकत देते हैं।
सुनसान राहों में भी चल सके अकेले, ऐसी हिम्मत देते हैं।।
चलो एक नई शुरुआत करते हैं।
ज्यादा नहीं थोड़ी खुशियां बेटियों के नाम करते हैं।।
खुल के जीने का इनको एहसास देते हैं।
अपने सपनों को पूरा कर सके, ऐसा अधिकार देते हैं।।
ज्यादा नहीं थोड़ी खुशियां बेटियों के नाम करते हैं।।
ना समझे किसी से कम खुद को, कभी ऐसा मान देते हैं।
आगे बढ़ते कदमों को ना रोक पाए कोई।।
ऐसी सब जंजीरों को तोड़ देते हैं।।
किसी के सहारे की ना हो कभी इनको जरूरत।
इतना आगे चलो इनको भी हौसला की उड़ान देते हैं।।
चलो एक नई शुरुआत करते हैं।
ज्यादा नहीं थोड़ी खुशियां बेटियों के नाम करते हैं।।

चरखा फीचर

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

कविता / उड़ सके आसमान तक

कविताएं: लुप्त होती एक भाषा / एक लड़की का सपना

दो कविताएं: क्या है चरखा? / मेरा सपना

दो कविताएं: पुकार / तोड़ दूंगी ज़ंजीरें