#Navratri आज का दिनः शनिवार, 13 अप्रैल 2024, कला-व्यवसाय में कामयाबी के लिए देवी स्कंदमाता की आराधना करे!

#Navratri आज का दिनः शनिवार, 13 अप्रैल 2024, कला-व्यवसाय में कामयाबी के लिए देवी स्कंदमाता की आराधना करे!

प्रेषित समय :21:23:10 PM / Fri, Apr 12th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी (व्हाट्सएप- 9372346123)
नमामि स्कन्दमाता स्कन्दधारिणीम्।
समग्रतत्वसागरम् पारपारगहराम्॥
शिवाप्रभा समुज्वलां स्फुच्छशागशेखराम्।
ललाटरत्नभास्करां जगत्प्रदीप्ति भास्कराम्॥
महेन्द्रकश्यपार्चितां सनत्कुमार संस्तुताम्।
सुरासुरेन्द्रवन्दिता यथार्थनिर्मलाद्भुताम्॥
अतर्क्यरोचिरूविजां विकार दोषवर्जिताम्।
मुमुक्षुभिर्विचिन्तितां विशेषतत्वमुचिताम्॥
नानालङ्कार भूषिताम् मृगेन्द्रवाहनाग्रजाम्।
सुशुध्दतत्वतोषणां त्रिवेदमार भूषणाम्॥
सुधार्मिकौपकारिणी सुरेन्द्र वैरिघातिनीम्।
शुभां पुष्पमालिनीं सुवर्णकल्पशाखिनीम्
तमोऽन्धकारयामिनीं शिवस्वभावकामिनीम्।
सहस्रसूर्यराजिकां धनज्जयोग्रकारिकाम्॥
सुशुध्द काल कन्दला सुभृडवृन्दमज्जुलाम्।
प्रजायिनी प्रजावति नमामि मातरम् सतीम्॥
स्वकर्मकारणे गतिं हरिप्रयाच पार्वतीम्।
अनन्तशक्ति कान्तिदां यशोअर्थभुक्तिमुक्तिदाम्॥
पुनः पुनर्जगद्धितां नमाम्यहम् सुरार्चिताम्।
जयेश्वरि त्रिलोचने प्रसीद देवी पाहिमाम्॥

* देवी दुर्गा का पांचवां स्वरूप स्कंदमाता है। 
* देवी स्कंदमाता, सिंह पर सवार हैं।
* देवी स्कन्दमाता की चार भुजाएं हैं, माता अपने दोनों हाथों में कमल का फूल धारण करती हैं और एक हाथ सें भगवान कार्तिकेय को अपनी गोद में लिये बैठी हैं जबकि माता का चौथा हाथ श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करता है।
* जो व्यक्ति जाने/अनजाने भ्रूण हत्या जैसे अपराध में प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष शामिल रहे हों उन्हें देवी स्कन्दमाता से सच्चे दिल से क्षमा मांगनी चाहिए और पूजा-अर्चना करके प्रायश्चित व्रत करना चाहिए, साथ ही भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का संकल्प लेना चाहिए।
* देवी स्कंदमाता की पूजा-अर्चना से बुध ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होती है इसलिए मिथुन और कन्या राशिवालों को देवी की आराधना से संपूर्ण सुख की प्राप्ति होती है।
* जिन श्रद्धालुओं की बुध की दशा-अंतर्दशा चल रही हो उन्हें भी देवी स्कन्दमाता की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। 
* कला/व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता के लिए श्रद्धालुओं को देवी स्कंदमाता की आराधना करनी चाहिए।
* जिन श्रद्धालुओं के बहन/बेटी से मतभेद हों वे संकल्प लेकर देवी स्कन्दमाता की आराधना करें, विवाद से राहत मिलेगी।
सिद्धिविनायक पंचांग, मुंबई 13 अप्रैल 2024
* तिथि पंचमी - 12:06 तक, नक्षत्र मृगशिरा - 24:50 तक, करण बालव - 12:06 तक, कौलव - 23:50 तक, पक्ष शुक्ल, योग शोभन - 24:33:15 तक, वार शनिवार
* चन्द्र राशि वृषभ - 12:45 तक, चन्द्रोदय 09:55, चन्द्रास्त 23:53
* शक सम्वत 1946, विक्रम सम्वत 2081
* मास पूर्णिमांत चैत्र, मास अमांत चैत्र
* राहुकाल 09:30 से 11:05 तक
* शुभ मुहूर्त अभिजीत12:14 से 13:04 तक
* दिशाशूल पूर्व
* ताराबल - भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
* चन्द्रबल - वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन
शनिवार चौघड़िया- 13 अप्रैल 2024
* दिन का चौघड़िया

काल - 06:23 से 07:57
शुभ - 07:57 से 09:31
रोग - 09:31 से 11:05
उद्वेग - 11:05 से 12:39
चर - 12:39 से 14:13
लाभ - 14:13 से 15:47
अमृत - 15:47 से 17:21
काल - 17:21 से 18:55
* रात्रि का चौघड़िया
लाभ - 18:55 से 20:21
उद्वेग - 20:21 से 21:47
शुभ - 21:47 से 23:13
अमृत - 23:13 से 00:39
चर - 00:39 से 02:04
रोग - 02:04 से 03:30
काल - 03:30 से 04:56
लाभ - 04:56 से 06:22
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा मुंबई का समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!

- आज का राशिफल -
मेष राशि:- भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।

वृष राशि:- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

मिथुन राशि:- स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। यात्रा संभव है।

कर्क राशि:- अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

सिंह राशि:- अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि:- दोस्तों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आयेगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

तुला राशि:- किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आप के तोर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा।

वृश्चिक राशि:- जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।

धनु राशि:- समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

मकर राशि:- अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

कुम्भ राशि:- व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

मीन राशि:- अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिकजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।
 * आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 7879372913
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

सूर्य-शुक्र की युति जन्मकुंडली में हो तो कानों में सोने की बालियां पहनें

जन्म कुंडली के कुछ विशेष योग

कुंडली में कालसर्प योग से भी ज्यादा खतरनाक होता चांडाल योग

जन्मकुंडली मे न्यायाधीश (जज) बनने के योग