IMD ने झारखंड के 11 जिलों में सीवियर हीट वेव की दी चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट, एक मई तक चलेगी लू

IMD ने झारखंड के 11 जिलों में सीवियर हीट वेव की दी चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट, एक मई तक चलेगी लू

प्रेषित समय :16:01:24 PM / Sun, Apr 28th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

रांची. पूरा झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी में झुलस रहा है. हर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है. मौसम विभाग ने राजधानी रांची के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. जबकि 11 जिले ऐसे हैं जहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम से चल रही गर्म हवा ने लोगों का जीना मुश्किल किया है. राज्य में 11 जिले ऐसे हैं, जहां आज से सीवियर हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की गई है. पूरे राज्य के अतिरिक्त मौसम विभाग ने राजधानी रांची के मौसम को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी रांची में रविवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है.

रांची में लू का यलो अलर्ट

रांची सहित खूंटी, रामगढ़, गढ़वा और पलामू जिला में लू चलेगी. इन सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रांची सहित पूरे राज्य में 29 और 30 अप्रैल तथा 1 मई को लू चलेगी. अधिकतम तापमान से में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी.

16 जिलों का पर 40 डिग्री के पार

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़े के मुताबिक राज्य में 16 जिले 40 डिग्री के अधिकतम तापमान के आंकड़े को पार कर चुके हैं. शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार रांची का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हालांकि शुक्रवार की अपेक्षा 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

झारखंड: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को झटका, भूमि घोटाले मामले में अदालत का अंतरिम जमानत देने से इनकार

बिहार सहित झारखंड में अगलगी की घटनाएं बढ़ी, दरभंगा से लेकर जमशेदपुर तक भारी तबाही

झारखंड: पूर्व CM हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना, गांडेय सीट से JMM से लड़ेगी चुनाव..!

झारखंड: रांची में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी, चिकन, अंडे की खरीद-बिक्री पर रोक

झारखंड: घर की छत पर सो रहे परिवार पर फेंका एसिड, चार लोगों की हालत गंभीर