JABALPUR: अखंड सट्टे के कारोबारियों पर पुलिस की दबिश, 4 गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया टीपू गुप्ता-बल्ली उर्फ राजेश गुप्ता फरार..!

JABALPUR: अखंड सट्टे के कारोबारियों पर पुलिस की दबिश, 4 गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया टीपू गुप्ता-बल्ली उर्फ राजेश गुप्ता फरार..!

प्रेषित समय :19:26:46 PM / Thu, Jun 6th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

पलपल संवाददाता, जबलपुर. एमपी के जबलपुर में वर्षो से क्रिकेट का ऑन लाइन सट्टा व राजधानी, कल्याण, मार्निंग, सिंडीकेट व बालाजी सट्टा खिला रहे सटोरियों पर अब पुलिस ने दबिश दी है. पुलिस ने पंचशील नगर में चल रहे सट्टे के अड्डे से चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की दबिश के बाद मौके से मुख्य सटोरिया टीपू गुप्ता व बल्ली उर्फ राजेश गुप्ता भाग निकले. जिन्हे पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि पंचशील नगर के मकान नम्बर एम 9 में सट्टे का अवैध कारोबार किए जाने की खबर मिली, जिसपर पुलिस की एक टीम बनाकर उक्त मकान पर दबिश दी गई. जहंा तीन युवक  लेपटाप मोबाइल फोन एवं सट्टा पट्टी लिखते मिले. जिन्होने पूछताछ में अपना नाम जयप्रकाश पिता सूर्यप्रकाश यादव उम्र 49 वर्ष, राजीव पिता सूर्यप्रकाश यादव उम्र 32 वर्ष निवासी मकान नम्बर एम 9 पंचशीलनगर, गौरांश पिता अनिल कुमार रजक उम्र 29 वर्ष निवासी नटबाबा की गली दीक्षितपुरा कोतवाली बताया. इनके कब्जे से एचपी कम्पनी के 2 लेपटॉप, 6 नग एण्ड्रायड मोबाइल, 2 कीपेड  मोबाइल, 3 नग केलकुलेटर, सट्टा पट्टी एवं लगवाड़ी रकम 8 हजार 300 रूपये जप्त किए गए.आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बल्ली उर्फ राजेश गुप्ता के कहने पर सट्टा लिखते है, जिसके एवज में बल्ली दस हजार रुपए महीना देता है. इसके अलावा पेन ड्राईव में एक्सल सीट बनाकर देता है जिसमें राजधानी, कल्याण, मेन बाजार, मार्निंग का समस्त लेखा जोखा दोनो लेपटॉप एंव मोबाइल में है. उक्त दोनों लेपटॉप एवं जप्तशुदा मोबाइल बल्ली उर्फ रोश गुप्ता द्वारा काम करने के लिये दिेये गये थे जिसमें बल्ली उर्फ राजेश गुप्ता का मोबाइल नंबर गुरू नाम से सेव है बताये. मुख्य आरोपी बल्ली गुप्ता मौके से फरार होने पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 4;कद्ध सट्टा एक्ट तथा 109 भादवि के तहत कार्यवाही की गई. वहीं गौरांश पिता अनिल कुमार रजक उम्र 29 वर्ष निवासी नटबाबा की गली दीक्षितपुरा कोतवाली ने बताया की गुड्डा कबरा उर्फ गुड्डा पोहरकर साईनगर ईव्हीएम गोदाम के पीछे सट्टा पट्टी लिख रहा है एवं मोबाइल तथा लेपटॉप मे हिसाब रखता है. पुलिस ने दबिश देकर गुड्डा पोहरकर उम्र 39 वर्ष निवासी गजानन परिसर ग्रीनसिटी थाना माढोताल को पकड़ा. गुड्डा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह टीपू गुप्ता निवासी घमापुर चौक दुर्गा स्वीट्स के कहने पर लिखना बताया जिसके एवज में दीपू गुप्ता द्वारा 10 हजार रूपये महीना देता है. टीपू दीपू गुप्ता द्वारा पेन ड्राईव के माध्यम से एक्सल सीट उपलब्ध कराई जाती है जिससे लेपटाप में हरदिन का हिसाब अलग अलग राजधानीए कल्याण मोर्निंग, बालाजी, सिंडीकेट का हिसाब मोबाइल एवं लेपटाप में उपलब्ध होना बताया. आरोपी के मोबाइल में टीपू गुप्ता का मोबाइल नम्बर पांडे जी के नाम से सेव है. आरोपी गुड्डा पोहरकर के कब्जे से एचपी कम्पनी का लेपटापए 1 एण्ड्रायड मोबाइल ए 2 कीपेड मोबाइल तथा सट्टा की लगवाड़ी रकम 700 रूपये जप्त करते आरोपियों के विरूद्ध धारा 4;कद्ध सट्टा एक्ट तथा 109 भादवि के तहत कार्यवाही की गई.

टीपू गुप्ता-बल्ली गुप्ता ने आसपास के जिलों में फैला है नेटवर्क-

पुलिस अधिकारियों को पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि टीपू व बल्ली गुप्ता का जबलपुर व आसपास के जिलों में सट्टा का बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है. इन शहरों से हर दिन पांच से दस लाख रुपए तक का लेनदेन होता है. इन दोनों के पकड़े जाने से सट्टे के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होगा. हालांकि दोनों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

ऑन लाइन क्रिकेट के सट्टा का भी करते है कारोबार-

पुलिस को पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि राजेश गुप्ता उर्फ बल्ली व टीपू गुप्ता  लम्बे समय से क्रिकेट सट्टा का भी बड़ा कारोबार लम्बे समय से कर रहे है. इनके संपर्क नागपुर से लेकर दुबई तक है. क्रिकेट सट्टे के कारोबार में अभी तक दोनों युवकों द्वारा करोड़ों रुपए की कमाई की गई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

एमपी में भाजपा ने 26 सीटों पर हासिल की जीत, 3 में भी आगे, शिवराज-सिंधिया जीते, दिग्विजयसिंह हार गए..!

एमपी की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीत की ओर अग्रसर, कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा भी बीजेपी प्रत्याशी बंटी साहू 1लाख 13 हजार 555 वोट से आगे

एमपी विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी को मिला जबलपुर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार

एमपी में मानसून की एंट्री जबलपुर संभाग से होगी, 15 से 20 जून तक आने की संभावना..!

एमपी हाईकोर्ट ने कहा: अपराध बेहद गंभीर है, जारी रहेगी स्कूल संचालको पर कार्रवाई, अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद