MP: रीवा की छात्रा ने 5 वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, NEET की परीक्षा में कम माक्र्स आने से डिप्रेशन में थी..!

MP: रीवा की छात्रा ने 5 वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, NEET की परीक्षा में कम माक्र्स आने से डिप्रेशन में थी..!

प्रेषित समय :19:42:37 PM / Thu, Jun 6th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

पलपल संवाददाता, रीवा/कोटा. एमपी के रीवा में रहने वाली छात्रा बगिशा तिवारी ने कोटा में एक फ्लैट की पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. बगिशा एक दिन पहले आए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के रिजल्ट में काम माक्र्स आने के कारण डिप्रेशन में थी. वह कोटा में मां और भाई के साथ जवाहर नगर इलाके में रहती थी.

बताया गया है कि रीवा के अनंतपुर में रहने वाली बगिशा तिवारी उम्र 18 वर्ष 1 साल से पुखराज एलिमेंट बिल्डिंग की 5वीं मंजिल पर मां-भाई के साथ कमरा नंबर 503 में रहती थी. भाई 11वीं में पढ़ता है और वो भी जेईई की तैयारी कर रहा है. पिता विनोद कुमार तिवारी पीडब्ल्यूडी में एसडीओ के पद पर पदस्थ है. विनोद कुमार तिवारी शहर के अनंतपुर में अपने मकान में रहते हैं.

जबकि पत्नी बच्चों के साथ कोटा राजस्थान में रहती थी. बीती शाम चार बजे के लगभग मां कमरे में सो रही थी, इस दौरान बगिशा मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में अपने फ्लैट के कमरे की खिड़की से कूद गई. बगिशा को गिरते देख लोगों ने उठाकर निजी अस्पताल पहुचंाया. जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया. बगिशा के पिता के आने पर मां को बगिशा के आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी तो वे बेसुध हो गईं. वहीं बगिशा के भाई पार्थ ने बताया. वह 3 साल से नीट की तैयारी कर रही थी. सुबह हम दोनों कोचिंग गए थे, 12 बजे वापस घर आ गए थे. दोपहर 2 बजे बगिशा डाउट क्लास गई थी. उसने मां से कोचिंग से आकर खाना खाने की बात कही थी. शाम करीब 3.45 बजे उसे मैसेज करके पूछा था कि कितनी देर में आ रही है. बगिशा ने कहा कि क्लास में हूं कुछ देर में आ जाउंगी. इसके बाद मुझे भी डाउट क्लास में जाना था तो मैं भी तैयार हो रहा था. मां खाना बनाने में लग गई. कुछ देर बाद पड़ोस के लोगों ने आकर बताया कि बगिशा बिल्डिंग के नीचे गिरी हुई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

एमपी में भाजपा ने 26 सीटों पर हासिल की जीत, 3 में भी आगे, शिवराज-सिंधिया जीते, दिग्विजयसिंह हार गए..!

एमपी की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीत की ओर अग्रसर, कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा भी बीजेपी प्रत्याशी बंटी साहू 1लाख 13 हजार 555 वोट से आगे

एमपी विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी को मिला जबलपुर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार

एमपी में मानसून की एंट्री जबलपुर संभाग से होगी, 15 से 20 जून तक आने की संभावना..!

एमपी हाईकोर्ट ने कहा: अपराध बेहद गंभीर है, जारी रहेगी स्कूल संचालको पर कार्रवाई, अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद