70वें नेशनल फिल्म एवार्ड्स घोषित, कांतारा बेस्ट फिल्म, यहां देखिये पूरी लिस्ट

70वें नेशनल फिल्म एवार्ड्स घोषित, कांतारा बेस्ट फिल्म, यहां देखिये पूरी लिस्ट

प्रेषित समय :16:29:52 PM / Fri, Aug 16th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

नई दिल्ली. आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट हुई है. इस साल किस-किसको राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा वो सभी नाम सामने आ गए हैं. ये लिस्ट काफी लम्बी है और इसमें कई बड़े सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर कौन हैं? किसे-किस केटेगरी में सम्मानित किया जाएगा.

बेस्ट एक्टर किसे मिला

बता दें, इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी के लिए बेहद खास होने वाले हैं. उन्हें कांतारा में दमदार रोल निभाने का फल मिलने वाला है. इस फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी को अब बेस्ट एक्टर केटेगरी में अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. अब ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिलने की अनाउंसमेंट होते ही सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई है.

यह है पूरी लिस्ट

बेस्ट पॉपुलर फिल्म- कांतारा
बेस्ट एक्टर (लीड रोल में)- ऋषभ शेट्टी
बेस्ट एक्ट्रेस (लीड रोल में)- नित्या मेनन, मानसी पारेख
बेस्ट फिल्म (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक)- ब्रम्हास्त्र
बेस्ट फीचर फिल्म-  Aattam (मलयालम)
बेस्ट डेब्यू फिल्म- फौजा (हरियाणवी)
बेस्ट फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट- कांतारा
बेस्ट फीचर फिल्म - कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती)
बेस्ट डायरेक्टर- सूरज बडज़ात्या (ऊंचाई हिंदी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- नीना गुप्ता (ऊंचाई हिंदी), पवन राज मल्होत्रा- फौजा (गुजराती)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- श्रीपथ- (मलिकाप्पुरम) (मलयालम)

क्रू अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- अनबरीव- केजीएफ चैप्टर 2 (कन्नड़)
बेस्ट कोरियोग्राफी- जानी मास्टर, सतीश कृष्णन
बेस्ट लिरिक्स- नौशाद सदर खान- फौजा (सलामी) (गुजराती)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- प्रीतम- ब्रह्मास्त्र 1 (हिंदी), एआर रहमान- पोन्नियिन सेलवन 1 (तमिल)
बेस्ट मेकअप- सोमनाथ कुंडू- अपराजितो (बंगाली)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- निकी जोशी- कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- अपराजितो (बंगाली)
बेस्ट एडिटिंग- आट्टम (मलयालम)
बेस्ट साउंड डिजाइन- आनंद कृष्णमूर्ति- पोन्नियिन सेल्वन भाग 1 (तमिल)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- आनंद एकार्शी- आट्टम (मलयालम), अर्पिता मुखर्जी और राहुल वी चित्तेला- गुलमोहर (हिंदी)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- रवि वर्मन- पोन्नियिन सेल्वन (तमिल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर- बॉम्बे जयश्री- सऊदी वेल्लक्का सीसी 225/2009 (मलयालम), अरिजीत सिंह- ब्रह्मास्त्र 1 (केसरिया)

रिजनल फिल्मस विन बिग

बेस्ट टीवा फिल्म- सिकैसल
बेस्ट तेलुगू फिल्म- कार्तिकेय 2
बेस्ट तमिल फिल्म- पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1
बेस्ट पंजाबी फिल्म- बागी दी दही
बेस्ट उडिय़ा फिल्म- डमन
बेस्ट मलयालम फिल्म- सऊदी वेल्लाक्का सीसी 225/2009
बेस्ट मराठी फिल्म- वाल्वी
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- केजीएफ चैप्टर 2
बेस्ट हिंदी फिल्म- गुलमोहर
बेस्ट बंगाली फिल्म- काबेरी अंतर्धान
बेस्ट असमिया फिल्म: एमुथि पुथी

स्पेशल मेंशन

मनोज बाजपेयी (एक्टर)- गुलमोहर (हिंदी)
संजय सलिल चौधरी (म्यूजिक डायरेक्टर)- कधिकन (मलयालम)

नॉन फीचर कैटेगिरी

बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- अयेना
बेस्ट डेब्यू फिल्म- मध्यांतर
बेस्ट बायोग्राफिकल/हिसटोरिकल/कंपाइलेशन फिल्म- आंखी एक मोहनजोदड़ो
बेस्ट आर्ट्स और कल्चरल फिल्म- रंगा विभोग/वारासा
बेस्ट स्क्रिप्ट- मोनो नो अवेयर
बेस्ट नरेटर- मर्मर ऑफ द जंगल
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- फुरसत
फिल्म राइटिंग
बेस्ट क्रिटिक- दीपक दुआ
बेस्ट बुक ऑन सिनेमा- किशोर कुमार 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

दिल्ली हाईकोर्ट ने बर्खास्त ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खेडकर को दी बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे केजरीवाल, दिल्ली शराब नीति केस में सीबीआई से संबंधित मामले में HC के फैसले को दी चुनौती

#CourtNews दिल्ली हाईकोर्ट- सरकार का दीपावली या ईद की बधाई देना, धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ नहीं है!

#SupremeCourt कोचिंग सेंटर छात्रों के लिए मौत का चैंबर, केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी

सुको से दिल्ली सरकार को झटका, कहा- एमसीडी में एल्डरमैन नियुक्त कर सकते हैं