MP: मोबाइल पर रोक के बाद भागे किशोर की लाश तालाब में मिली

MP: मोबाइल पर रोक के बाद भागे किशोर की लाश तालाब में मिली

प्रेषित समय :19:47:11 PM / Sun, Aug 18th, 2024
Reporter : अभिमनोज
Whatsapp Channel

पलपल संवाददाता, सागर। एमपी के सागर स्थित यादव कालोनी गोपाल गंज में रहने वाले किशोर ओम पवार की लाश आज लाखा बंजारा झील में उतराते मिली।   खबर मिलते ही परिजन पहुंच गए, जिन्होने ओम को इस हालत में देखा तो फूट-फूटकर रोए। पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मोबाइल चलाने से मना करने पर गुस्से में घर से चला गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।
                                      पुलिस के अनुसार यादव कालोनी निवासी ओम पवार उम्र 15 वर्ष पिछले दो दिनों से कोचिंग नहीं जा रहा था। कोचिंग न जाकर मोबाइल फोन चलाने पर परिजनों ने डांट दिया। परिजनोंं की डांट से ओम इतना गुस्से में आ गया कि वह घर छोड़कर चला गया। शुक्रवार की देर रात निकला ओम जब घर नहीं आया तो परिजन घबरा गए, उन्होने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा शहर के सीसीटीवी के फुटेज निकाले गए, जिसमें ओम तहसील रोड पर आईजी कार्यालय के पास रात 12.30 बजे देखा गया। इसके बाद और फुटेज देखे तो लाखा बंजारा झील में एक शव देखा गया। जहां पर लोगों की भीड़ लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। खबर मिलते ही परिजन भी पहुंच गए, उन्होने शव की पहचान ओम के रुप में की। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

बिहार : लड़की बोली- चाचा से शादी करूंगी, 10 साल का प्यार है, दोनों घर से गायब हो गये

गुजरात : गृहमंत्री अमित शाह ने 188 हिंदू शरणार्थियों को CAA के तहत दी भारतीय नागरिकता

जबलपुर: घमापुर में युवक पर दिन-दहाड़े चाकू से हमला, लोग हुए तमाशबीन!

MP: इंदौर में अधिकारियों पर फायरिंग करने वाले की कोठी हुई जमींदोज!