बेन एफ्लेक से तलाक के लिए जेनिफर लोपेज ने दी अर्जी, इस दिन होंगे अलग

बेन एफ्लेक से तलाक के लिए जेनिफर लोपेज ने दी अर्जी, इस दिन होंगे अलग

प्रेषित समय :11:38:26 AM / Wed, Aug 21st, 2024
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक अपने तलाक को लेकर लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। अपनी शादी के दो साल बाद ही दोनों तलाक ले रहे हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, मंगलवार, 20 अगस्त को जेनिफर लोपेज ने एलए काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। दोनों के आधिकारिक तौर पर अलग होने की तारीख 26 अप्रैल बताई गई है।

जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक हॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को लाखों लोग पसंद करते हैं। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने साल 2022 में शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक दो-दो बार शादी कर चुके हैं। वो भी एक ही साल के लगातार दो महीने में। उन्होंने पहली शादी जुलाई 2022 में लास वेगास में की थी। इसके बाद अगस्त 2022 में दूसरी बार शादी की थी, जो जॉर्जिया में हुई थी। दोनों ने ठीक दो साल पहले 20 अगस्त 2022 को जॉर्जिया में एक बड़े समारोह में फिर से शादी की थी।

बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज ने साथ में दो फिल्में कीं। 2003 में मार्टिन ब्रेस्ट की बहुचर्चित रोमांटिक फिल्म गिगली और 2004 में केविन स्मिथ की कॉमेडी फिल्म जर्सी में दोनों साथ दिखे थे। रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक साल 2002 से लेकर 2004 तक एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। खबर के मुताबिक, फिल्म जर्सी के रिलीज होने से पहले दोनों अलग हो गए थे। लोपेज ने अपने हालिया एल्बम 'दिस इज मी नाउ' में भी स्पष्ट रूप से इस रिश्ते को संबोधित किया। ये एल्बम उनकी 2002 की एल्बम 'दिस इज मी देन' का सीक्वल है। उन्होंने मई में अपने 'दिस इज मी नाउ' टूर रद्द कर दिया था। उन्होंने एक बयान जारी कर लिखा था, 'जेनिफर अपने बच्चों, परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए समय निकाल रही हैं।'
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

क्लास में पोर्न फिल्म: टीचर की हरकत पर परिजनों ने स्कूल में की तोड़फोड़

70वें नेशनल फिल्म एवार्ड्स घोषित, कांतारा बेस्ट फिल्म, यहां देखिये पूरी लिस्ट

'स्त्री 2' मूवी रिव्यू: एक पारिवारिक फिल्म