एमपी : सेंट्रल बैंक के मैनेजर ने हड़पे 10 करोड़ रुपए, एक संस्था की एफडी तुड़वाकर राशि चपरासी के खाते में की ट्रांसफर

एमपी : सेंट्रल बैंक के मैनेजर ने हड़पे 10 करोड़ रुपए, एक संस्था की एफडी तुड़वाकर राशि चपरासी के खाते में की ट्रांसफर

प्रेषित समय :21:44:12 PM / Sun, Sep 15th, 2024
Reporter : पलपल रिपोर्टर

पलपल संवाददाता, भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था की 10 करोड़ रुपए की एफडी (फिक्स डिपोजिट) को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर ने अपने चपरासी के साथ मिलकर हड़प लिए।   मामले का खुलासा होने पर भोपाल में कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
                                 पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुखदेव प्रसाद अहिरवार राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया संस्था ने 5.5 करोड़ रुपए की 2 एफडी कराई थी। संस्था ने कई बैंकों में एफडी कराई हुई हैं। इस बीच जानकारी लगी कि सेंट्रल बैंक की एफडी को किसी ने तुड़वा लिया है। जब उन्होंने इसके बारे में जानकारी एकत्र की तो पता चला कि बैंक में काम करने वाले चपरासी ब्रजेंद्र दास नामदेव ने एफडी की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराई है। जिस वक्त यह फर्जीवाड़ा हुआ है कि उस समय बैंक के मैनेजर नोयल सिंह थे। उनके कार्यकाल में ही एफडी की गई थी और एफडी भी उनके ही कार्यकाल में तुड़वाई गई। इस मामले का खुलासा होने पर संस्था की ओर से आवेदन दिया गया, जिसपर जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। टीआई का कहना है कि मैनेजर अब दूसरी शाखा में चले गए है, जिसके चलते गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसके साथ ही चपरासी भी गायब है। जिसे पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

 

 

 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-