आज का दिन: मंगलवार, 17 सितम्बर 2024 : पितरों के सम्मान में श्रद्धा से करें श्राद्ध!

आज का दिन: मंगलवार, 17 सितम्बर 2024 : पितरों के सम्मान में श्रद्धा से करें श्राद्ध!

प्रेषित समय :20:50:57 PM / Mon, Sep 16th, 2024
Reporter : पलपल रिपोर्टर

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी (व्हाट्सएप- 8302755688)
श्राद्ध का श्रद्धा के साथ गहरा संबंध है इसीलिए कहा जाता है कि... पितरों के सम्मान में श्रद्धा से करें श्राद्ध! 
भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से पितरों के दिन प्रारंभ होते है जो अमावस्या तिथि तक रहते हैं.
पितरों का पितृ पक्ष के साथ विशेष संबंध माना गया है एवं धर्मग्रंथों के अनुसार अपराह्न व्यापिनी तिथि में ही श्राद्ध करना चाहिए.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्राद्ध कर्म परलोक में सूक्ष्म शरीर धारी जीव की तृप्ति करता है और श्राद्ध कर्म से पितर तृप्त होकर शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हैं. 
* श्राद्ध के दिन....
पूर्णिमा श्राद्ध - 17 सितम्बर 2024, मंगलवार
प्रतिपदा श्राद्ध - 18 सितम्बर 2024, बुधवार
द्वितीया श्राद्ध - 19 सितम्बर 2024, बृहस्पतिवार
तृतीया श्राद्ध - 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार
चतुर्थी श्राद्ध - 21 सितम्बर 2024, शनिवार
पंचमी श्राद्ध - 22 सितम्बर 2024, रविवार
षष्ठी श्राद्ध - 22 सितम्बर 2024, रविवार
सप्तमी श्राद्ध - 23 सितम्बर 2024, सोमवार
अष्टमी श्राद्ध - 24 सितम्बर 2024, मंगलवार
नवमी श्राद्ध - 25 सितम्बर 2024, बुधवार
दशमी श्राद्ध - 26 सितम्बर 2024, बृहस्पतिवार
एकादशी श्राद्ध - 27 सितम्बर 2024, शुक्रवार
द्वादशी श्राद्ध - 29 सितम्बर 2024, रविवार
त्रयोदशी श्राद्ध - 30 सितम्बर 2024, सोमवार
चतुर्दशी श्राद्ध - 1 अक्टूबर 2024, मंगलवार
सर्वपितृ अमावस्या - 2 अक्टूबर 2024, बुधवार
श्री त्रिपुरा सुंदरी धर्म-कर्म पंचांग : 17 सितम्बर 2024
गणेश विसर्जन, अनन्त चतुर्दशी, पूर्णिमा श्राद्ध, पूर्णिमा व्रत, अन्वाधान, रवि योग
* शक सम्वत 1946, विक्रम सम्वत 2081
* अमान्त महीना भाद्रपद, पूर्णिमान्त महीना भाद्रपद
* वार मंगलवार, पक्ष शुक्ल, तिथि चतुर्दशी - 11:44 तक, नक्षत्र शतभिषा - 13:53 तक, योग धृति - 07:48 तक, क्षय योग शूल - 03:41, (18 सितम्बर2024) तक, करण वणिज - 11:44 तक, द्वितीय करण विष्टि - 21:55 तक
* सूर्य राशि कन्या, चन्द्र राशि कुम्भ - 05:44, (18 सितम्बर2024) तक
* राहुकाल 15:30 से 17:02
* अभिजीत मुहूर्त 12:02 से 12:51
मंगलवार चौघड़िया 17 सितम्बर 2024   
* दिन का चौघड़िया
रोग - 06:19 से 07:51
उद्वेग - 07:51 से 09:23
चर - 09:23 से 10:55
लाभ - 10:55 से 12:26
अमृत - 12:26 से 13:58
काल - 13:58 से 15:30
शुभ - 15:30 से 17:02
रोग - 17:02 से 18:33
* रात्रि का चौघड़िया
काल - 18:33 से 20:02
लाभ - 20:02 से 21:30
उद्वेग - 21:30 से 22:58
शुभ - 22:58 से 00:27
अमृत - 00:27 से 01:55
चर - 01:55 से 03:23
रोग - 03:23 से 04:51
काल - 04:51 से 06:20 
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
आज का राशिफल -
मेष राशि:- भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।

वृष राशि:- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

मिथुन राशि:- स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। यात्रा संभव है।

कर्क राशि:- अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

सिंह राशि:- अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि:- दोस्तों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आयेगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

तुला राशि:- किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आप के तोर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा।

वृश्चिक राशि:- जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।

धनु राशि:- समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

मकर राशि:- अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

कुम्भ राशि:- व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

मीन राशि:- अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिकजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।
 * आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 7879372913
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें./

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-