196 दिन तक मंगल रहेंगे अपनी नीच राशि में सभी राशियों पर प्रभाव

196 दिन तक मंगल रहेंगे अपनी नीच राशि में सभी राशियों पर प्रभाव

प्रेषित समय :19:15:47 PM / Sun, Oct 20th, 2024
Reporter : पलपल रिपोर्टर

21 अक्टूबर से भूमि पुत्र,रक्त कारक, युद्ध का अधिष्ठाता, आकाश मंडल के सेनापति मंगल महाराज अपनी नीच राशि में आ रहे है
*शनि मंगल का षडाष्टक* जैसे ही मंगल महाराज कर्क राशि में आयेंगे वैसे ही शनि ग्रह के साथ उनके षडाष्टक संबंध हो जायेगा  शनि मंगल का षडाष्टक लडाई झगड़ा मारकाट, दंगा, आगजनी गोलीबारी को जन्म देता है  शनि, मंगल के षडाष्टक  से विश्व स्तर में निम्न परिणाम मिल सकते है.
*ईरान और इजराइल का युद्ध भयानक हो सकता है, मध्य पुर्व में हिंसर आगजनी खतरनाक स्तर पर पहुंच सकती है.
*शनि,मंगल षडाष्टक पूर्वोत्तर मंगोल देश चीन,जापान,कोरिया, ताइवान आदि में संघर्ष पैदा करे सकती है.
*सेना, पुलिस और आतंकी तत्वों के बीच संघर्ष होगा.
*विवाद आंदोलन बढ़ेंगे.
*यूक्रेन रूस युद्ध और  खतरनाक हो जायेगा.
*पूर्व उत्तर देश फिलीपींस, इंडोनेशिया,थाइलैंड में भूकंप ज्वालामुखी से जनहानि का योग.
*भारत के दक्षिण पश्चिमी राज्यो में अशांति रहेगी.
*सभी राशियों के लिए परिणाम*
*मेष* मान सम्मान में वृद्धि होगी, संतान,शिक्षा, प्रतियोगी कार्यों में सफलता का योग.
*वृषभ* इस राशि वाहन, जनता आदि से जुड़े कार्यों में सावधानी रखना चहिए, क्रोध से बचना चाहिए.
*मिथुन* शानदार समय, पराक्रम में वृद्धि, साहसी कार्यों में सफलता के योग, खिलाड़ी,सेना, पुलिस आदि के लिए शुभ समय.
*कर्क* बड़बोलेपन से बचें, आर्थिक क्षेत्र में सफलता का योग, भूमि, भवन आदि से लाभ का योग.
*सिंह* इस राशि के लिए चुनौती पूर्ण समय लेकिन सफलता दायक समय, पदोन्नति, अधिकार वृद्धि का योग, संतान व मित्रों से अच्छी खबर मिलेगी.
*कन्या* इस राशि के लिए अशुभ समय, आर्थिक और शारीरिक तौर पर समस्या में वृद्धि होगी, संयम और धैर्य से समय गुजारे.
*तुला* इस राशि के लिए लाभ पूर्ण समय, आर्थिक लाभ मिलेगा, व्यापार, नौकरी में लाभ का योग, वाणी संयम रखें.
*वृश्चिक* महत्वपूर्ण समय, अधिकार वृद्धि, पदोन्नति आदि का योग, शुभ समय का लाभ उठाए.
*धनु* शुभ समय, राज्य से मान सम्मान में वृद्धि होगी, संतान, शिक्षा आदि के लिए शुभ समय, विशेष क्षेत्र में चयन होगा.
*मकर* अशुभ समय, ध्यान रखें,
मकान,वाहन, खाली प्लॉट आदि को लेकर विवाद हो सकता है, सावधानी से वाहन चलाये, विवादों से बचें.
*कुंभ* इस राशि के लिए अच्छा समय,कर्मक्षेत्र में सक्रियता और ऊर्जा में वृद्धि होगी, संयम और जल्दबाजी नहीं करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे.
*मीन* रोग, ऋण, शत्रु कर नाश होगा, आर्थिक क्षेत्र में जटिल समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा, चुनौती पूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी.
*विशेष* सिंह और धनु राशि वाले राम जी जुड़ा हुआ कोई भी स्तोत्र का पाठ करे, मंगल रक्षा कवच स्तोत्र का पाठ करे, भात पूजन करवाए.
*प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु
     9893280184

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-