जबलपुर रेल मंडल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर नारी शक्तियों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

जबलपुर रेल मंडल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर नारी शक्तियों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

प्रेषित समय :17:52:40 PM / Fri, Mar 7th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जबलपुर के सभागार में शुक्रवार 07 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उक्त अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा द्वारा मंडल के विभिन्न विभागों की 33 महिला कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर आयोजित क्विज में विजेता महिला कर्मचारियों को गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया गया. मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुबोध विश्वकर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण, उनके अधिकार विषय पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर उपस्थित महिला कर्मचारियों ने महिला सशक्तिकरण विषय पर परिचर्चा में भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए. उक्त कार्यक्रम का संचालन मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक श्री रविंद्र त्रिपाठी ने किया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-