एमपी में बड़ा हादसा : माता की पूजा से पहले गांव में पसरा मातम, कुएं में डूबे सात लोग

एमपी में बड़ा हादसा : माता की पूजा से पहले गांव में पसरा मातम, कुएं में डूबे सात लोग

प्रेषित समय :13:06:01 PM / Fri, Apr 4th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव से दुखद घटना सामने आई है. जहां गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करते समय 7 लोग डूब गए. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस व प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा. फिलहाल, डूबने वालों की पहचान नहीं हो पाई है.

गांव के चौक में स्थित कुएं में दलदल और कचरा होने से जहरीली गैस से यह हादसा होने की बात कही जा रही है. कुएं में अंदर कितने व्यक्ति है, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. सूचना मिलते ही एसपी मनोज राय, एसडीएम बजरंग बहादूर सिंह और छैगांवमाखन पुलिस मौके पर रवाना हो गई है. घटना से गांव में मातम पसर गया है. खंडवा से होमगार्ड की रेस्क्यू टीम मौक पर पहुंच कर कुएं में उतरने का प्रयास कर रही है. कुएं में गैस का प्रभाव कम करने के लिए पानी डाला जा रहा हैं. मौके पर क्रेन, एंबुलेंस सहित प्रशासन की पूरी टीम मोर्चा संभाल चुकी है. 
पंधाना विधायक छाया मोरे ने भी गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली. जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव की है. बताया जा रहा है कि गणगौर विसर्जन के लिए ये लोग कुएं की सफाई करने उतरे उतरे थे. कुएं में बड़ी मात्रा में गाद जमी हुई है. इसी गाद के नीचे सभी के दबे होने की आशंका है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-