पलपल संवाददाता, सिवनी। एमपी के सिवनी में पेंच टाइगर रिजर्व स्थित रुखड़ बफर जंगल में एक बाघिन का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रुखड़ बीट में गश्ती दल को मासूरनाला में बदबू आने पर देखा तो बाघिन का शव दबा मिला। जिसके पंजे-दांत गायब मिले।
बताया गया है कि पेंच टाइगर रिजर्व की बाघिन पीएन-42 है। पहली बाद वर्ष 2016 में कैमरा टे्रप में कैद हुई थी। उस वक्त बाघिन की उम्र 2-3 वर्ष की थी। वर्तमान में बाघिन की उम्र करीब 12 वर्ष या उससे अधिक थी। वन्य चिकित्सकों के अनुसार बाघिन के शव का परीक्षण किया गया, पोस्टमार्टम में जहर, करंट या गोली के निशान नहीं मिले है। लेकिन दूसरी ओर कुछ लोगों ने शव के चारों पंजे कुल्हाड़ी या धारदार हथियार से काट लिया गया है। इसके अलावा दांत भी निकाल लिए गए है। पेंच टाइगर रिजर्व के क्षेत्र के अधिकारियों का कहना है कि बाघिन के पंजे व दांत निकालने वाले आरोपियों की जानकारी देने वालों के लिए 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-