MP: किसान को अपने जबड़े में दबाकर ले गया टाइगर, ग्रामीण द्वारा शोर मचाने पर भी नहीं छोड़ा..!

MP: किसान को अपने जबड़े में दबाकर ले गया टाइगर, ग्रामीण द्वारा शोर मचाने पर भी नहीं छोड़ा..!

प्रेषित समय :20:28:13 PM / Sat, May 3rd, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

पलपल संवाददाता, बालाघाट. एमपी के बालाघाट में कटंगी स्थित कुडवा कालोनी के समीप खेत में काम कर रहे किसान पर टाइगर ने हमला कर दिया. टाइगर ने किसान को मुंह में दबाकर घसीटते हुए ले गया, ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाकर पीछा किया लेकिन वह भागता चला गया. हादसे में किसान की मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सभी किसान सुबह पांच बजे के लगभग खेत में काम कर रहे थे. सुबह 6 बजे के लगभग अपने काम में व्यस्त किसान प्रकाश पाने उम्र 45 वर्ष पर बाघ ने हमला कर दिया. इसके बाद बाघ ने किसान प्रकाश को अपने जबड़े में दबाया और घसीटते हुए ले गया. अन्य किसानों ने देखा तो शोर मचाते हुए पीछा किया, पथराव किया लेकिन वह बाघ को घसीटते हुए ले गया. बाघ के हमले में किसान प्रकाश पाने के चेहरे पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई.

घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित रहे, उनका कहना था कि हमल लोग वन अधिकारियों को सूचना दे रहे थे कि बाघ हमारे खेत में घूम रहा है. इसके बाद भी अधिकारियों ने ध्यान नही दिया. वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से हमारे किसान साथी की मौत हो गई. पंचायत की ओर से परिजनों को पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है. वहीं वन विभाग की ओर से भी मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद की जाएगी. बाघ को पकडऩे के लिए वन विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-