सरपंच द्वारा महिला से विधवा पेंशन-राशन पर्ची बनाने ली जा रही थी रिश्वत, जबलपुर लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

सरपंच द्वारा महिला से विधवा पेंशन-राशन पर्ची बनाने ली जा रही थी रिश्वत, जबलपुर लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

प्रेषित समय :16:28:54 PM / Thu, May 8th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर


पलपल संवाददाता, जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित मझौली ग्राम पंचायत डूंडी के  सरपंच गोपीचंद कोल को लोकायुक्त टीम ने दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। सरपंच गोपीचंद द्वारा महिला से विधवा पेशन व राशन पर्ची बनाने के लिए उक्त रिश्वत ली जा रही थी। 
                                इस संबंध में लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि ग्राम डूडी मझौली निवासी धनिया बाई पटेल के पति कैलाश पटेल उम्र 36 वर्ष  क ा दो साल पहले निधन हो गया था। संबल योजना के तहत धनिया बाई के एकाउंट में दो लाख रुपए आए थे। ग्राम डूडी का सरपंच गोपीचंद पिता सोनेलाल कोल उम्र 44 वर्ष  द्वारा विधवा पेंशन व राशन पर्ची बनाने के एवज में 35 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। महिला धनियाबाई पटेल ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त आफिस पहुंचकर एसपी से की। इसके  बाद आज दस हजार रुपए रिश्वत की पहली किश्त लेकर धनिया बाई पटेल पहुंची और केनरा बैंक के सामने ग्राम धनगवां में सरपंच गोपीचंद कोल को दी। तभी लोकायुक्त टीम में डीएसपी नीतू त्रिपाठी, इंस्पेक्टर शशिकला मस्कुले, जितेन्द्र यादव सहित अन्य सदस्यों ने दबिश देकर सरपंच गोपीचंद कोल को रेगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ते ही सरपंच ने रिश्वत के रुपए फेंके और विवाद करने लगा। जिसे लोकायुक्त टीम के अधिकारियों ने समझाइश देते हुए शांत कराया।  

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-