पलपल संवाददाता, जबलपुर। एमपी के जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर फ्लाई ओवर ब्रिज के लोकार्पण की मांग की है। कांग्रेसजनों ने कहा कि करीब एक हजार करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश का सबसे लंबे फ्लाईओवर ब्रिज बनकर तैयार हो चुका। मार्च माह में लोकार्पण होना था, लेकिन जून आ गया।
कांग्रेसजनों ने कहा कि मंत्री राकेश सिंह व जबलपुर के सांसद आशीष दुबे के बीच खींचतान बीच चल रही है। श्रेय लेने की राजनीति के कारण आज तक इस फ्लाईओवर का विधिवत लोकार्पण नहीं हो पाया है। कांग्रेस ने कहा कि यदि 4 दिन में उद्घाटन नहीं हुआ तो जनता फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन कर देगी। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा के साथ आज कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि जिले के लोक निर्माण व सांसद के बीच चल रही आपसी खींचतान का खामियाजा जबलपुर सहित आसपास के जिलों की आम जनता को उठाना पड़ रहा है। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद केवल राजनीतिक कारणों से जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक, दुर्घटनाओं की आशंका एवं रोजाना हो रही असुविधा के लिए सीधे तौर पर भाजपा सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस कमेटी का स्पष्ट कहना है कि यदि शीघ्रातिशीघ्र इस फ्लाईओवर का लोकार्पण नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम जनता के साथ स्वयं इस फ्लाईओवर का उद्घाटन करेगी और जनता को उसका अधिकार दिलाया जाएगा। यह केवल राजनीतिक जिद का मामला नहीं है, जबलपुर की जनता के अधिकारों व सुविधाओं से जुड़ा सवाल है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के पक्ष में रही है और आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।
MP : जबलपुर में कांग्रेसजनों ने कहा 4 दिन में करें ब्रिज का उद्घाटन नहीं तो जनता करेगी, सौंपा ज्ञापन
प्रेषित समय :20:15:35 PM / Mon, Jun 9th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर