रेल न्यूज : रीवा- आरकेएमपी वंदे भारत, महाकोशल, श्रीधाम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटो लेट, कोहरे का असर

रेल न्यूज : रीवा- आरकेएमपी वंदे भारत, महाकोशल, श्रीधाम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटो लेट, कोहरे का असर

प्रेषित समय :12:27:38 PM / Fri, Dec 19th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. घने कोहरे ने रेल संचालन पर जबर्दस्त असर दिखाया है। जबलपुर आने वाली गाडिय़ां घंटों लेट चल रही थी. इसका असर प्रीमियर ट्रेन रीवा-कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई है, जो लगभग 2 घंटा 30 मिनट विलंब से चल रही थी. वहीं दिल्ली से आने वाली गोंडवाना, महाकोशल, श्रीधाम एक्सप्रेस भी लेट पहुंची.

बीती रात से लेकर आज शुक्रवार 19 दिसम्बर की सुबह घना कोहरा छाया रहा. विसीबिलिटी काफी कम रही. चंद मीटर की दूर तक नजर नहीं आ रहा था. इसका सबसे अधिक असर रेल संचालन पर नजर आया. यूपी-बिहार, दिल्ली से जबलपुर की ओर आने वाली गाडिय़ां घंटों लेट चली.

ये गाडिय़ां घंटों लेट

-गाड़ी संख्या 20174 रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत 2.30 घंटा
- 12190 हजरत निजमुद्दीन-जबलपुर महाकोशल एक्सप्रेस 2 घंटा.
- 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 3 घंटा 30 मिनट.
- 22182 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस 2 घंटा 10 मिनट.
- 12122 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 2 घंटा.
-11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 1 घंटा 45 मिनट.
- 03380 एलटीटी-धनबाद स्पेशल ट्रेन 3 घंटा.
- 03252 बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन 9 घंटा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-