एमपी : कटनी में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप, यातायात रहा प्रभावित

एमपी : कटनी में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप, यातायात रहा प्रभावित

प्रेषित समय :12:12:02 PM / Thu, Feb 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के एनकेजे (कटनी) के बी-केबिन के पास बुधवार की रात उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक मालगाड़ी का खाली डिब्बा अचानक रेल पटरी से उतर गया. ये घटना मालगाड़ी के डिब्बों की शंटिंग के दौरान हुई, जिसमें कुल सात डिब्बे शामिल बताए जा रहे हैं. ये डिब्बा खाली था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी स्टाफ और बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे. रेलवे की राहत एवं बहाली टीम ने युद्धस्तर पर कार्य शुरू करते हुए आधुनिक उपकरणों की मदद से पटरी से उतरे डिब्बे को पुन: ट्रैक पर चढ़ाने का कार्य किया. घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात डिब्बे को सुरक्षित रूप से ट्रैक पर स्थापित कर दिया गया.

रेल यातायात नियंत्रित किया गया

इस दौरान एहतियातन अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल यातायात को नियंत्रित रखा गया, जिससे किसी बड़े व्यवधान की स्थिति उत्पन्न न हो. बहाली कार्य पूर्ण होने के बाद रेल यातायात को सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया. घटना के बाद कुछ समय के लिए रेलवे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि स्थिति पर शीघ्र ही नियंत्रण पा लिया गया. रेलवे विभाग द्वारा फिलहाल यह जांच की जा रही है कि मालगाड़ी का डिब्बा किन तकनीकी या परिचालन कारणों से पटरी से उतरा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-