जबलपुर। एमपी के जबलपुर में नगर निगम ने बकाया टैक्स वसूली के लिए रांझी क्षेत्र में अभियान चलाया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर संभाग क्रमांक-10 की राजस्व टीम ने विभिन्न वार्डों में कार्रवाई की।
इस अभियान के तहत महर्षि सुदर्शन वार्ड व चंद्रशेखर आजाद वार्ड में जलकर जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काट दिए गए। वहींए गोकलपुर वार्ड में लंबे समय से टैक्स जमा न करने वाले बकायादारों के मकानों पर तीन दिन के नोटिस चस्पा किए गए। अभियान के दौरान अपर आयुक्त अरविंद शाह, सहायक राजस्व अधिकारी मयंक चौरसिया व संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा सहित राजस्व अमला मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि शहर में सड़कए सफाई और प्रकाश व्यवस्था जैसे आवश्यक कार्यों के लिए राजस्व की समय पर वसूली महत्वपूर्ण है। निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे बकाया कर समय पर जमा करें। इससे कार्रवाई से बचा जा सकेगा और शहर के विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे।
जबलपुर में अब बड़े बकायादारों ने नल कनेक्शन काट रहा नगर निगम, टैक्स वसूली अभियान के तहत घरों पर चस्पा किए नोटिस
प्रेषित समय :14:40:51 PM / Mon, Mar 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




