पल-पल इंडिया ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रम्प के फरवरी 2026 के फैसले बड़े संकट का सबब बन सकते हैं!

पल-पल इंडिया ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रम्प के फरवरी 2026 के फैसले बड़े संकट का सबब बन सकते हैं!

प्रेषित समय :22:34:09 PM / Mon, Mar 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

* प्रदीप द्विवेदी
पल-पल इंडिया ने 10 अगस्त 2025 को कहा था कि डोनाल्ड ट्रम्प के लिए फरवरी 2026 में अनैतिक आचरण, दबंग फैसले और सेहत की लापरवाही, बड़े संकट का सबब बन सकते हैं.
यही हुआ, ट्रम्प ने 28 फरवरी 2026 को ईरान-इजरायल के बीच शुरू हुए युद्ध में इजरायल का उत्साहपूर्वक समर्थन तो कर दिया, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया.
एक-दो दिन का खेला मानकर शुरू किए युद्ध में अमेरिका बुरी तरह से फंस गया है और तेल समृद्ध खाड़ी में ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई के नतीजे में ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि होने से भारी दबाव में है.
डोनाल्ड ट्रम्प: गुरु की अच्छी महादशा, लेकिन शुक्र का अंतर बदनामी देगा, घातवर्ष, नीच के चंद्रमा ने अविश्वसनीय बनाया, में कहा था- यह घातवर्ष 2025-26 सतर्क रहने का संदेश दे रहा है, खासकर स्वास्थ्य संबंधी अनेक परेशानियां संभव हैं, तो विरोधियों से खतरा है, उनकी किसी गतिविधि के कारण चोट लग सकती है, यही नहीं, अपने ही राज में विरोधियों को प्रशासनिक सहयोग मिलने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है, विशेषरूप से फरवरी 2026 में अनैतिक आचरण, दबंग फैसले और सेहत की लापरवाही, बड़े संकट का सबब बन सकते हैं.
ताजा.... ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के फैसले के बाद, मीडिया ने उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है.
खबरें हैं कि ईरान के मीडिया प्रेस टीवी का कहना है कि अमेरिका के साथ बातचीत के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संपर्क नहीं हुआ है.
यही नहीं, खबरों की मानें तो ईरान के प्रमुख सरकारी मीडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इस्लामी राष्ट्र के बिजली ग्रिड पर हमले स्थगित करने के फैसले को अमेरिकी हिचकिचाहट का सबूत बताया है.
ईरान के बिजली संयंत्रों और संबंधित बुनियादी ढांचे पर हमला करने से अमेरिका की ओर से पांच दिनों के लिए रोक के ट्रम्प के ऐलान का तेहरान के मीडिया जगत में मजाक उड़ाया जा रहा है और इसे ईरान की जीत का संदेश माना जा रहा है.
ईरान के मीडिया प्रेस टीवी का साफ कहना है कि अमेरिका के साथ बातचीत के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संपर्क नहीं हुआ है.
बहरहाल, ट्रम्प के यू टर्न को 'जान बची तो लाखों पाए' वाले अंदाज में देखा जा रहा है, हालांकि अमेरिका के हटने के बाद भी यह मुश्किल लगता है कि ईरान-इजरायल के बीच युद्ध-विराम हो जाएगा!

डोनाल्ड ट्रम्प: गुरु की अच्छी महादशा, लेकिन शुक्र का अंतर बदनामी देगा, घातवर्ष, नीच के चंद्रमा ने अविश्वसनीय बनाया!
https://palpalindia.com/2025/08/11/rashifal-Donald-Trump-kundli-good-Mahadasha-of-Guru-Ghatvarsha.html
डोनाल्ड ट्रंप: अपने ही जाल में उलझ रहे हैं, 20 अप्रैल से पहले सारी स्थिति सुधारनी होगी, वरना!
https://palpalindia.com/2026/03/20/rashifal-Donald-Trump-situation-must-rectified-before-April-20th-or-else.html
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-