केरल में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस चाहती है कि पश्चिम एशिया के देश भारत को दुश्मन समझें, एनडीए सरकार आ रही

केरल में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस चाहती है कि पश्चिम एशिया के देश भारत को दुश्मन समझें, एनडीए सरकार आ रही

प्रेषित समय :17:54:00 PM / Sat, Apr 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

तिरुवनंतपुरम. केरलम विधानसभा चुनाव के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवल्ला में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान इस दौरान पीए मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि वेस्ट एशिया के देश भारत को अपना दुश्मन समझ लें. हम यहां ऐसा कोई बयान दे दें और गल्फ कंट्री से भारतीयों को बाहर निकाल दिया जाए. इसलिए कांग्रेस गल्फ कंट्री को नाराज करने वाले बयान दे रही है. कांग्रेस चाहती है कि पैनिक फैले और उसे मोदी को गाली देने का मौका मिल जाए.

पीएम मोदी ने कहा, अरे, राजनीति अपनी जगह है, चुनाव आते-जाते रहेंगे. मेरे लिए केरल के लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ा काम है और मैं इसके लिए प्रतिबद्ध हूं.Ó वहीं, पीएम मोदी ने राज्य की मौजूदा सरकार एएलडीएफ पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अपने वाली 4 मई को दशकों के कुशासन का अंत होगा. पीएम मोदी ने कहा कि जनसभा में मौजूद भीड़ ने केरलम में बदलाव तय कर दिया. केरलम में अब एनडीए की सरकार बनेगी.

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है. केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है. 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी. यह पक्का हो चुका है कि एलडीएफ सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. केरलम में पहली बार भाजपा-एनडीए की सरकार आने वाली है. पीएम मोदी ने एलडीएफ पर हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी ने कभी केरलम के लोगों की परवाह नहीं की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि केरलम को ईश्वर ने अपार संभावनाएं और संसाधन दिए हैं. यहां समुद्र में ब्लू इकोनॉमी के अवसर हैं. पर्यटन के क्षेत्र में कितनी संभावनाएं हैं लेकिन फिर भी केरलम विकास की दौड़ में बाकी राज्यों से पीछे होते जा रहा है. इसके वजह मौजूदा सरकार है जो बरसो से प्रदेश पर काबिज है. पीएम मोदी ने कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है. इस बार केरल की जनता बदलाव चाहती है, जनसभा में मौजूद भीड़ इसका प्रमाण है.

कांग्रेस और लेफ्ट से सावधान रहने की जरूरत

पीएम मोदी ने महिलाओं के समर्थन को अपनी ताकत बताते हुए कहा कि राज्यभर में एनडीए के पक्ष में माहौल दिख रहा है. उन्होंने उम्मीदवार अनुप को समर्पित और मेहनती बताते हुए जनता से समर्थन की अपील की. रैली के दौरान उन्होंने सबरीमाला और भगवान अयप्पा का भी उल्लेख किया गया और इसे सांस्कृतिक जुड़ाव से जोड़ा. इसके साथ ही पीएम मोदी ने यह भी बोले कि केरल के लोगों को कांग्रेस और लेफ्ट से सावधान रहने की जरूरत है.

डबल इंजन सरकार बनने रुकावटें होंगी खत्म, मोदी की गारंटी

पीएम मोदी ने कहा कि एलडीएफ-यूडीएफ की सरकारों ने कभी भी इस क्षेत्र की परवाह नहीं की है. यहां कनेक्टिंग सड़कों का हाल बेहाल है. यहां कई वर्षों से एक भी बड़ा पुल नहीं बना है, मेडिकल कॉलेज की हालत खराब है. जहां बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की इतनी कमी हो वहां आपका जीवन स्तर कैसा होगा इसका हर कोई अंदाजा लगा सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि इन सभी पर काम होगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-