जबलपुर के साउथ एवेन्यू मॉल में चाकूबाजी, शेफ ने हाउस कीपिंग कर्मचारी पर किया चाकू से हमला

जबलपुर के साउथ एवेन्यू मॉल में चाकूबाजी, शेफ ने हाउस कीपिंग कर्मचारी पर किया चाकू से हमला

प्रेषित समय :15:21:33 PM / Mon, Apr 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के साउथ एवेन्यू मॉल में कार्यरत एक शेफ ने हाउसकीपिंग कर्मचारी संजय अहिरवार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में संजय के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद मॉल में हड़कम्प मच गया, घायल संजय को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। 
                                     बताया गया है कि संजय अहिरवार मॉल में हाउसकीपिंग हेड बॉय के रूप में काम करता हैं। सुबह वह किचन में गया, जहां पर हाउसकीपिंग के अलावा अन्य काम करने व किचन में प्रवेश न करने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि मॉल के शेफ अर्पित ने उन पर बड़े चाकू से हमला कर दिया। हमले में संजय के सिर पर गंभीर चोटें आई है। हमले के बाद मॉल में हड़कम्प मच गया, देखते ही देखते अन्य कर्मचारी एकत्र हो गए। जिन्होने पुलिस को खबर देते हुए घायल संजय को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया गया।  

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-