जबलपुर में युवक कांग्रेस ने ट्रेड डील के विरोध में किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले, पुलिस ने रोककर चलाई वॉटर कैनन

जबलपुर में युवक कांग्रेस ने ट्रेड डील के विरोध में किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले, पुलिस ने रोककर चलाई वॉटर कैनन

प्रेषित समय :15:34:38 PM / Mon, Apr 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में आज ट्रेड डील के विरोध में युवक कांग्रेस रैली निकाली। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट घेराव के लिए रवाना हुए तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसके बाद भी जब कार्यकर्ता आगे बढ़े तो वॉटर कैनन का उपयोग किया, जिससे अफरातफरी मच गई। 
                                 इस मौके पर उदय भानु चिब ने कहा कि प्रस्तावित यूएस ट्रेड डील से किसानों और मजदूरों को नुकसान होगा। उन्होंने इसे देशहित के खिलाफ बताते हुए विरोध जताया। यूथ कांग्रेस ने कहा कि इस मुद्दे पर आंदोलन केवल मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा। देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। चिब ने महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमतों और केंद्र सरकार की विदेश नीति को लेकर भी सवाल उठाए। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट और प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की। रैली को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके बाद भी जब कार्यकर्ताओं ने आगे बढऩे की कोशिश की तो पुलिस ने वॉटर कैनन का उपयोग किया। पानी की बौछारें पड़ते ही अफरातफरी मच गई, कार्यकर्ता तितर बितर हो गए थे। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-