जबलपुर। एमपी के जबलपुर में सिहोरा पुलिस ने मनसकरा तिराहा पर क्राइम ब्रांच की मदद से गांजा तस्कर गिरोह के 6 सदस्यों को घेराबंदी कर पकड़ा है। गिरोह के पास से 14 लाख रुपए कीमत का 27 किलो गांजा बरामद किया गया है। गैंग में तीन महिलाएं भी शामिल है।
इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कटनी में बस में बैठकर गांजा तस्कर गिरोह के 6 सदस्य सिहोरा के मनसकरा तिराहा पर उतरे और जबलपुर की ओर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस बात की खबर मिलते ही क्राइम ब्रांच व सिहोरा पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही गिरोह के सदस्य भागने लगे, जिनका पीछा करते हुए पुलिस ने पकड़ा। पुलिस को गिरोह के सदस्यों के पास थैले व बैग की तलाशी ली गई तो उसमें करीब 27 किलो गांजा मिला। पुलिस अब पकड़े गए गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर रही है कि उक्त गांजा कहां से लाए है, किसे देने के लिए जा रहे थे।
पनागर में एक घर से पकड़ा गया आरोपी-
पुलिस को पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उड़ीसा से 20 किलो गांजा लाकर कुसनेर निवासी सोनू उर्फ विष्णु पटेल को दिया था। पुलिस की टीम ने कुसनेर स्थित सोनू उर्फ विष्णु के घर पर दबिश दी। विष्णु पटेल उर्फ सोनू उम्र 44 वर्ष घर पर मिला, जिसे गिरफ्तार कर तलाशी ली गई तो घर के अंदर टेबिल के नीचे मादक पदार्थ गांजा रखा मिला जो तौल करने पर 8 किलो 895 ग्राम गांजा मिला।
आरोपियों को पकडऩे में इनकी रही सराहनीय भूमिका-
गांजा तस्कर गिरोह को पकडऩे में थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा, एसआई प्रभाकर सिंह,एएसआई संतोष पाण्डे, एएसआई मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक आनंद, हितेन्द्र, आशुतोष, जय प्रकाश, महिला आरक्षक नीलम, थाना सिहोरा के एसआई भोलाराम ठाकुर, एसआई नन्हेलाल रजक, एसआई ज्योति खैरवार, आरक्षक जय प्रकाश, अंकित, शुभम, पकंज, गोकुल, संदीप पाण्डे, पूर्णचंद, महिला आरक्षक ज्योति काछी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी-
-नंदनी देवी पति स्वर्गीय संतोष गढवाल उम्र 37 वर्ष निवासी मरही माता मंदिर के पास भानतलैया
-कामिनी पति सुरेन्द्र बेन उम्र 27 वर्ष निवासी महाराजपुर अधारताल
-वैष्णवी उर्फ जया पति विक्रम बेन उम्र 24 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती सुहागी अधारताल
-अजय पिता रोशन लाल प्रजापति उम्र 29 वर्ष निवासी मिढासन गोसलपुर
-दीपक पिता प्रमोद चौरसिया उम्र 30 वर्ष निवासी गॉधीग्राम गोसलपुर
-सोनू उर्फ विष्णु पटेल निवासी कुसनेर पनागर
जबलपुर के सिहोरा में पकड़ी गया गांजा तस्कर गिरोह, 3 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार, 14 लाख रुपए का गांजा जब्त
प्रेषित समय :18:53:34 PM / Mon, Apr 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




