जबलपुर/मंडला। जबलपुर के तीन सटोरिए मंडला के कटरा क्षेत्र में किराए का मकान लेकर आईपीएल का सट्टा संचालित कर रहे थे। इस बात का खुलासा पुलिस की दबिश में हुआ है। पुलिस ने तीनों सटोरियों को गिरफ्तार कर 40 लाख रुपए के लेनदेन का पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार जबलपुर के रहने वाले जमुना प्रसाद पटेलए शुभम कोरी और आकाश राजभर ने मंडला के कटरा क्षेत्र में किराए से घर लिया। जहां से तीनों सटोरिए आईपीएल का क्रिकेट संचालित कर रहे थे। बीती रात तीनों सटोरिए जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मैच पर हार.जीत का दांव लगवा रहे थे। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी, पुलिस को देखते ही सटोरियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तीनों सटोरियों को गिरफ्तार कर मौके से 17 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, वाई-फाई राउटर, रिकॉर्डर और इन्वर्टर बरामद किया है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दो मोटरसाइकिलों की कुल कीमत करीब 2.66 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस को मौके से सट्टा डायरी भी मिली है, जिसमें 40 लाख रुपए के लेनदेन का जिक्र है।
जबलपुर में मुख्य सटोरिया मनीष जिमनामी को भेजे थे-
पकड़े गए आरोपी जमुना प्रसाद पटेल, शुभम कोरी और आकाश राजभर ने पूछताछ में वे यहां से सट्टा लेकर जबलपुर निवासी मनीष जिमनानी को भेजते थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मकान मालिक पर भी हो सकती है कार्रवाई-
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच कर रही है कि मकान मालिक ने किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया था या नहीं। जानकारी न देने की स्थिति में कलेक्टर के आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के लिए पूछताछ जारी है।
जबलपुर के सटोरिए मंडला में बैठकर संचालित कर रहे थे आईपीएल का सट्टा, पुलिस की दबिश में पकड़े गए
प्रेषित समय :19:28:24 PM / Mon, Apr 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर



