जबलपुर में घर से टहलने निकले युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या

जबलपुर में घर से टहलने निकले युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या

प्रेषित समय :07:28:16 AM / Thu, Apr 30th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में मझौली स्थित बगियाना मोहल्ला इंद्राना में रहने वाले युवक तुलसी कोल की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात उस वक्त की गई है जब तुलसी कोल घर से टहलने के लिए निकला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। 
                                    पुलिस के अनुसार मझौली इंद्राना के बगियाना मोहल्ला निवासी तुलसी उर्फ भूरा कोल बीती रात 8 बजे के लगभग खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकले। जब वे यज्ञशाला के पास पहुंचे, इस दौरान अज्ञात तत्वों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। देर रात तक तुलसी के घर न पहुंचने से परिजन चितिंत हो गए, उन्होने अपने स्तर पर तुलसी की तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह 8 बजे के लगभग गांव के लोग यज्ञशाला के पास पहुंचे तो देखा कि तुलसी खून से लथपथ हालत में पड़े है, जिनके चेहरे व पैरों में  चोट के निशान मिले, तुलसी की लाश मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पत्नी खिलौनाबाई ने बताया कि पति तुलसी उर्फ भूरा कोल की गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-