नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी, इसके संकेत धीरे-धीरे साफ होने लगे लगे हैं. आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है. पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच टाइट फाइट दिख रही है.
असम चुनाव रिजल्ट के ट्रेंड में भाजपा काफी आगे चल रही है. वहीं पुडुचेरी में भी भाजपा का दबदबा दिख रहा है. तमिलनाडु में थलापति विजय ने कमाल कर दिया है. टीवीके सबसे आगे चल रही है. केरल में यूडीएफ काफी है. यहां ध्यान देने वाली बात है कि ये शुरुआती रुझान हैं. दोपहर बाद तक नतीजों की तस्वीर साफ होगी. इस तरह पश्चिम बंगाल हो या केरल, हर जगह फाइट बहुत टाइट है. इसकी झलक एग्जिट पोल के नतीजों ने दिखा दी है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, असम में बीजेपी के हिमंत बिस्वा सरमा, तमिलनाडु में एमके स्टालिन, केरल में लेफ्ट के पिनराई विजयन और पुडुचेरी में एन रंगास्वामी का सियासी भविष्य दांव पर है. फिलहाल, मतगणना जारी है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है. तो चलिए जानते हैं विधानसभा चुनाव रिजल्ट लाइव.
पश्चिम बंगाल से केरल तक टाइट फाइट
बहरहाल, आज यानी 4 मई 2026 को नतीजे तो पांच राज्यों के आ रहे हैं. इनमें हैं पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी. मगर सबसे अधिक नजर देश और दुनिया की बंगाल पर है. बंगाल में एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में रहे हैं. एग्जिट पोल ने भाजपा की सरकार की भविष्यवाणी की है. इसका मतलब है कि एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो ममता बनर्जी को झटका लग सकता है. केरल में पिछले दस साल से एलडीएफ की सरकार है. एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस नीत यूडीएफ इस बार सत्ता में आ सकता है. वहीं, असम की बात करें तो यहां फिर से भाजपा का ही भगवा झंडा लहरा सकता है. यहां भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.


