जबलपुर। एमपी के जबलपुर में तिलवारा में दद्दा जी घाट से बीती शाम डूबे युवक लकी अंसारी का शव आज सुबह रेस्क्यू टीम में तलाश करते हुए निकाल लिया। दोस्तों के साथ नर्मदा नदी में नहाने गया युवक लकी नर्मदा नदी के तेज बहाव में बह गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।
बताया गया है कि टेढ़ी नीम भानतलैया क्षेत्र निवासी लकी अंसारी उम्र 18 वर्ष बीती शाम अपने दोस्तों के साथ तिलवारा के दद्दाजी घाट घूमने गया था। जहां सभी दोस्त नर्मदा नदी में नहाने लगे। नहाते समय अचानक लकी का पैर फिसल गया और संतुलन बिगडऩे के कारण वह गहरे पानी में चला गया। पानी के तेज बहाव के बीच उसे बहता देख साथियों ने शोर मचाया और वहां मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड व एसडीआरएफ की टीमों की मदद से देर रात तक तलाश कराई लेकिन पता नहीं चल सका। आज सुबह फिर से रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू की और घटनास्थल से कुछ दूरी पर लकी का शव बरामद कर लिया गया।
जबलपुर में तिलवारा के दद्दा जी घाट से डूबे युवक का शव मिला, दोस्तों के साथ नर्मदा स्नान करने गया था
प्रेषित समय :15:50:38 PM / Mon, May 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




