जबलपुर : मोदीबाड़ा में अवैध डेरी सहित आधा दर्जन अतिक्रमणों पर केंट बोर्ड ने चलाया बुलडोजर

जबलपुर : मोदीबाड़ा में अवैध डेरी सहित आधा दर्जन अतिक्रमणों पर केंट बोर्ड ने चलाया बुलडोजर

प्रेषित समय :14:37:49 PM / Mon, May 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर के छावनी क्षेत्र में केंटोनमेंट बोर्ड ने सोमवार 11 मई को अवैध निर्माण को लेकर बड़ी कार्यवाही की है. बोर्ड के अमले ने मोदीबाड़ा क्षेत्र में वर्षो से संचालित अवैध डेरी आधा दर्जन अतिक्रमणों पर बुल्डोजर चला दिया. कैंट बोर्ड की इस  कार्यवाही से पूरे क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है.

बताया जाता है कि मोदीबाड़ा एपीएन स्कूल के समीप काफी लंबे समय से इरफान नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शासकीय भूमि (सी लैंड) पर डेरी का संचालन किया जा रहा था. डेरी संचालन के कारण पूरे क्षेत्र में गंदगी फैली रहती थी, वहीं क्षेत्रीय लोंगो का काफी परेशानी होती थी. जिसको लेकर लगातार कैंट बोर्ड प्रशासन को शिकायतें मिल रही थी. 

जिसको संज्ञान में लेते हुए कैंट बोर्ड सीईओ राजीव कुमार द्वारा करीब दो माह पूर्व डेरी संचालक को अपना अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा पर अतिक्रमण का नहीं हटाया गया. जिसके चलते कैंट बोर्ड के इंजीनियरिंग सेक्शन व अन्याक्रांति दल ने अवैध निर्माण को धराशाही कर दिया. इस दौरान जुनियर इंजीनियर अनुराग आर्चाय, अन्यक्रांति दल प्रभारी नितेश पटेरिया सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद था. 

सड़क पर बना लिए थे बाथरूम

बताया जाता है कि उक्त शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकारी धीरे-धीरे पैर जमाते जा रहे थे. डेरी के साथ ही करीब 5 परिवारों ने अवैध पक्के मकान भी बना लिए थे. वहीं सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण कर बाथरूम का निर्माण कर लिया था. जुनियर इंजीनियर अनुराग आचार्य ने बताया कि सीईओ राजीव कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं. वहीं कुछ लोगों को चेतावनी दी गई है कि अगले तीन दिनों के अंदर अपना सामान मौके से हटा लें, नहीं तो बोर्ड कार्यवाही करके निर्माण तोड़ देगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-