जबलपुर। एमपी के जबलपुर में पनागर स्थित बरझाई मोड़ पर देर रात बदमाशों ने रास्ता रोककर पवन केवट व लकी कोल पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलें दोनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। वहीं हमला होते देख साथियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को खबर देते हुए घायलों को उपचार के निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
बताया गया है कि देवरी पनागर निवासी अपने दोस्त लकी कोल, वीर केवट, छोटू उर्फ दिव्यांश के साथ शादी समारोह में गया था। जहां से सभी दोस्त रात दो बजे के लगभग अपने घर जाने के लिए निकले, वे शादी समारोह स्थल से चंद कदम दूर पहुंचे ही थे कि पीछे से स्पेलेण्डर मोटर सायकल में 2 बदमाश आए और रोककर गाली गलौज करने लगे। पवन व लकी ने गाली बकने से मना किया तो चाकू व बका निकालकर पवन पर हमला कर दिया। हमले में पवन के सिर, आंख के पास व कान में चोट आई और वह गिर गया। पवन पर हमला होते देख लकी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसपर की गर्दन पर हमला कर दिया। पवन व लकी पर हमला होते देख साथियों में चीख पुकार मच गई, शोर सुनकर अन्य लोग पहुंच गए, जिन्हे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों को तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावरों के खिलाफ प्रकरण कर तलाश शुरु कर दी है।
जबलपुर के पनागर में दो युवकों पर जानलेवा हमला, शादी से लौटते वक्त बदमाशों ने किया हमला
प्रेषित समय :18:24:09 PM / Mon, May 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




