जबलपुर में तीन मोटर साइकलें आपस में टकराई, एक की मौत, पति-पत्नी सहित 4 घायल, दो की हालत अत्यंत गंभीर

जबलपुर में तीन मोटर साइकलें आपस में टकराई, एक की मौत, पति-पत्नी  सहित 4 घायल, दो की हालत अत्यंत गंभीर

प्रेषित समय :17:40:15 PM / Mon, May 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में पाटन स्थित ग्राम मेढ़ी झामर में आज तीन मोटर साइकल सवार आपस में टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति-पत्नी सहित चार लोगों को चोटें आई। जिन्हे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दो की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। 
                           पुलिस के अनुसार मगरमुहां निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी किरण व बच्ची महक को मोटर साइकल में बिठाकर मझौली जाने निकले। जब वे पाटन से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान अजय की मोटर साइकल का हैंडल दूसरी मोटर साइकल से टकरा गया, जिससे वे परिवार सहित सड़क किनारे गिर गए। इसके बाद पीछे से आ रही बाइक भी सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। तीनों मोटर साइकल में हुई भिडं़त में एक युवक राजेश गौड़ बाइक सहित सिर के बल सड़क पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख लोगों में चीख पुकार गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिन्होने घायलों को उपचार के लिए पाटन के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल रेफर किया गया। मेडिकल अस्पताल में दो घायलों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-