जबलपुर के सिहोरा में एक्सीडेंट के बाद घायल को अस्पताल में छोड़कर भागा कार चालक

जबलपुर के सिहोरा में एक्सीडेंट के बाद घायल को अस्पताल में छोड़कर भागा कार चालक

प्रेषित समय :09:54:25 AM / Sat, May 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के सिहोरा में राहुल चौधरी नामक युवक को टक्कर मारने के बाद कार चालक ने उठाया और अस्पताल पहुंचाया। राहुल का जब डाक्टर इलाज कर रहे थे, तभी कार चालक भाग निकला। घायल राहुल की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरु कर दी है। 
                                पुलिस के अनुसार इमलहापुरा सिहोरा निवासी राहुल चौधरी उम्र 30 वर्ष बीती रात लगभग 8 बजे के लगभग पनागर से आटो में बैठकर सिहोरा में एवन स्टील फर्नीचर दुकान के सामने उतरा और पैदल घर के लिए रवाना हो गया। कुछ दूर पहुंचा ही था कि सिहोरा की ओर से आई कार क्रमांक एमपी 15 जेड एम 1282 का चालक पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्क र लगने से राहुल सामने की ओर गिरा, जिससे उसके दाहिने पैर व हाथों में चोट आई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए, इस बीच कार चालक ने सहानुभूति दिखाते हुए राहुल को कार में बिठाया और सिहोरा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, डाक्टरों द्वारा राहुल का इलाज किया जाता रहा था, इस दौरान चालक कार लेकर भाग निकला। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां पर राहुल ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-