जबलपुर में दोस्त के पास गिरवी रखी कार ले गए चोर, अधारताल क्षेत्र में घटना

जबलपुर में दोस्त के पास गिरवी रखी कार ले गए चोर, अधारताल क्षेत्र में घटना

प्रेषित समय :09:45:05 AM / Sat, May 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में नया मोहल्ला निवासी साहिल यादव ने अपनी कार दोस्त बलराम साहू के पास गिरवी रखी थी। साहिल जब कार उठाने पहुंचा तो पता चला कि उसकी कार चोरी हो गई है। पुलिस ने साहिल यादव की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। 
                              पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नया मोहल्ला निवासी साहिल यादव आटो चलाता है। उसके पास आटो के अलावा मारूती आल्टो 800 क्रमांक एमपी 20 सीएच  7892 कार भी है। रुपयों की आवश्यकता होने के कारण साहिल ने अपनी कार दोस्त बलराम साहू निवासी पटेल नगर पटेल किराना के पीछे अधारताल के पास 1 लाख रूपये में गिरबी रखा था। जिसका रजिस्टर्ड एग्रीमेंट तैयार किया गया था। उक्त कार को 6 माह बाद रूपये देकर अपनी  वापस लेने संबंधी लिखा पढ़ी हुई थी। पिछले दिन साहिल यादव को बलराम साहू के बेटे धु्रव साहू ने फोन कर बताया कि तुम्हारी आल्टो कार जो हमारे पास गिरवी रखी थी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। साहिल ने बलराम यादव के घर पहुंचकर सीसीटीवी चेक किए तो रात लगभग 3-37 बजे एक व्यक्ति द्वारा उसकी कार क्रमांक एमपी 20 सीएच 7892 ले जाते दिख रहा है।  पुलिस ने साहिल यादव की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अज्ञात तत्व की तलाश शुरु कर दी है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-