जबलपुर में युवक की हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश पर चाकुओं से किए थे ताबड़तोड़ हमले

जबलपुर में युवक की हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश पर चाकुओं से किए थे ताबड़तोड़ हमले

प्रेषित समय :19:17:09 PM / Mon, May 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गोहलपुर स्थित समता कालोनी में भावेश उर्फ पप्पू वीरानी की हत्या के मामले में फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने पुरानी रंजिश के चलते 13 मई की रात चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर वारदात की थी। 
 
                                   पुलिस अधिकारियों के अनुसार अम्बेडकर कालोनी गोहलपुर में रहने वाले भावेश उर्फ पप्पू वीरानी की तीन बदमाश शिवा पिता गणेश चौधरी उम्र 18 वर्ष, आयुष पिता राजेश रजक 18 वर्ष व अरुण पिता स्व. बलराम चौधरी 18 वर्ष निवासी समता कालोनी गोहलपुर से पुरानी रंजिश चल रही थी। 13 मई को रात करीब 10.15 बजे समता कालोनी में तीनों ने भावेश को देखा तो रोककर गाली गलौज शुरु कर दी। भावेश ने विरोध किया तो तीनों ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में भावेश के चेहरे व गर्दन पर गंभीर चोटें आई। वहीं हमला होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घायल भावेश को दमोहनाका स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफऱ कर दिया। मेडिकल पहुंचने पर डाक्टरों ने  भावेश को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पर सत्यम सोनी एवं आयुष सोनी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते भावेश के साथ शिवा चौधरी, आयुष रजक एवं अरुण ने चाकू एवं हाथ घूसों से मारपीट कर चहरे, गले और शरीर में कई जगह चोट पहुचाई जिससे उसकी मृत्यु हो गई । पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करते हुए आज बंदी बना लिया है। हत्या कर फरार हुये आरोपीयों को  पकडने में थाना प्रभारी गोहलपुर रितेश पांडे, एएसआई इमरान खान, प्रधान आरक्षक.  जितेंद्र यादव,  आरक्षक आलोक यादव, गोपाल राय, अभिरंजन सिंह, समरेन्द्र सिंह , दिनेश, अमित, हरेन्द्र, की सराहनीय भूमिका रही ।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-