जबलपुर में पत्नी, बच्चों के सोते ही युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जबलपुर में पत्नी, बच्चों के सोते ही युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रेषित समय :16:30:21 PM / Mon, May 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित नारायणधाम फगुआ नाला खमरिया में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर एक युवक चंद्रमोहन ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह चंद्रमोहन को फांसी के फंदे पर लटकते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 
                                पुलिस के अनुसार रामस्वरूप गोटिया का बेटा चंद्रमोहन उम्र 35 वर्ष निवासी नारायणधाम फगुआ नाला करीब में ही फिनिक्स पोल्ट्रीफार्म में काम करता है। बीती शाम 6 बजे के लगभग चंद्रमोहन पोल्टी फार्म में काम करके घर आया। रात लगभग 8 बजे सभी खाना खाकर रात लगभग 9 बजे चंद्रमोहन अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। देर रात जब परिजन गहरी नींद में  थे, इस दौरान चंद्रमोहन उठकर बाहर आया और घर की सीढ़ी के पास लगी खिडकी की रॉड पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। आज सुबह पत्नी व बच्चे सोकर उठे तो चंद्रमोहन नहीं दिखे, जिससे वे घबरा गए। बाहर निकलकर आए तो देखा कि चंद्रमोहन फांसी के फंदे पर लटक रहे है। चंद्रमोहन को इस हालत में देख पत्नी व बच्चे चीख पड़े, आवाज सुनकर पिता सहित अन्य परिजन पहुंच गए, यहां तक कि आसपास के लोग भी आ गए। उन्होने चंद्रमोहन को इस हालत में देखा तो हतप्रभ रह गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर पूछताछ के बाद चंद्रमोहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-