जबलपुर. एमपी के जबलपुर में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद, पार्श्वनाथ शाखा, हनुमानताल, चन्दना संभाग के शपथ ग्रहण समारोह नन्हें मंदिर धर्मशाला प्रांगण में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण द्वारा श्रीमती रिया गढ़ावाल द्वारा किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरीश मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम जबलपुर, विशिष्ठ अतिथि प्रभात जैन विशाल, ट्रस्टी डी एन बोर्डिंग शिक्षा समिति, सुनील गढ़ावाल, ट्रस्टी नन्हें मंदिर ट्रस्ट कमेटी, अनुराग जैन गढ़ावाल, संस्थापक छात्र मित्र संस्था, मध्यप्रदेश एवं श्रीमती रानी जैन का स्वागत शाखा बहनों द्वारा किया गया. शपथ ग्रहण अधिकारी डॉ. विमला दीदी ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शपथ दिलाते हुए कार्यशाला ली एवं सभी को काव्यात्मक शपथ ग्रहण विधि करते हुए सस्था के उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी.
संभाग अध्यक्ष संध्या जैन शांत शाखा को केन्द्र एवं प्रांत द्वारा निर्देशित गतिविधियों को सभी के सहयोग से पूर्ण कर संस्था को ऊँचाईयों तक ले जाने का सन्देश दिया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जैन सोलार, सचिव सीमा जैन, कोषाध्यक्ष सारिका जैन सहित नई कार्यकारिणी ने शपथ ली. इस अवसर पर शाखा बहनों द्वारा एक इंडक्शन कुकटॉप, एक वॉकर का दान एवं एक बेटी की शिक्षा का दायित्व लिया गया. कार्यक्रम का संयोजन आशा ड्योढिय़ा, नीलिमा जैन एवं संचालन मनीषा जैन, संगीता चौधरी एवं आभार प्रदर्शन नीता जैन ने किया. कार्यक्रम उपरांत समस्त अतिथियों एवं शाखा बहनों ने सामूहिक भोज का आनन्द प्राप्त किया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-




