जबलपुर के गंगा नगर में कार सवार बदमाश ने मचाया कोहराम, फायरिंग कर फैलाई दहशत

  जबलपुर के गंगा नगर में कार सवार बदमाश ने मचाया कोहराम, फायरिंग कर  फैलाई दहशत

प्रेषित समय :16:50:12 PM / Mon, Jun 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गंगा नगर चंदन कालोनी में देर रात एक बजे के लगभग कार सवार बदमाश इंगेश ने फायरिंग कर दी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूछताछ के बाद आरोपी इंगेश की तलाश शुरु कर दी है। 
                                           पुलिस के अनुसार शुभम झारिया उम्र 30 वर्ष निवासी गंगानगर चंदन कालोनी एमआर का काम करता है। देर रात एक बजे के लगभग अपने दोस्त हर्ष विश्वकर्मा एवं अनिवेश जैसवार घर के बाहर खड़े बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सफेद स्विफ्ट कार से आया युवक गाली गलौज करते हुए निकला। शुभम उसके दोस्तों ने पीछा करते हुए रोका तो इंगेश रजक कार से बाहर आया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए चला गया। कुछ देर बाद पिस्टल लेकर आया और फायरिंग शुरु कर दी। गोली चलते ही शुभम व उसका दोस्त हट गए, जिससे गोली नहीं लगी, तभी शुभम व उसके दोस्तों ने इंकेश को पकड़ लिया लेकिन वह धमकी देते हुए फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। वहीं शुभम व उसके दोस्तों ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर  पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी इंगेश रजक की तलाश शुरु कर दी है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-