जबलपुर के भेड़ाघाट में लोहा चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, लोडिंग वाहन सहित सरिया जब्त

जबलपुर के भेड़ाघाट में लोहा चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, लोडिंग वाहन सहित सरिया जब्त

प्रेषित समय :18:23:20 PM / Mon, Jun 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में भेड़ाघाट पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर ग्राम तेवर में आदिनाथ स्टील्स से लोहे के सरिया जब्त किए है। तीनों बदमाशों ने यहां से करीब 2 लाख रुपए के 27 बंडल सरिया चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों से अब क्षेत्र में हुई चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ शुरु कर दी है। 
                                 इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्राम तेवर स्थित आदिनाथ स्टील्स से तीनों शातिर चोरों ने मौका पाकर लोहे के सरिया चोरी कर लिए। 3 मई को मैनेजर कमलेश अवस्थी पहुंचे तो उन्हे सरिया कम दिखे, जिसपर उन्होने गिनती की तो 90 बंडल सरिया कम पाए गए। मालिक अशोक कुमार जैन को सूचना देते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को भेड़ाघाट चौराहा से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होने चोरी की वारदात करना स्वीकार लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने लोहे के कुछ सरिया कबाडिय़ों को बेच दिए थे, शेष सरिया के बंड धुआंधार के पहले जंगल में पिकअप गाड़ी में लोड कर छिपा दिए थे। पुलिस ने 27 बंडल सरिया व लोडिंग वाहन जब्त कर लिया है। आरोपियों को पकडऩे में थाना के प्रधान आरक्षक आरक्षक राजेश धुर्वे, आरक्षक संतोष जाट, अरविंद, अंकित की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी- 
-सोनू पिता ब्रजलाल काछी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पड़वार खेरमाई मोहल्ला बरेला 
-लेखराम उर्फ गुड्डू पिता स्व. चन्दू लाल पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी प्रताप वार्ड पनागर थाना पनागर हाल ओमप्रकाश अग्रवाल की कंपनी ग्राम तेवर थाना भेड़ाघाट 
-चेतराम पिता स्व. शंकर लाल यादव उम्र 38 वर्ष निवासी लम्हेटी थाना तिलवारा हाल आदिनाथ स्टील्स परिसर ग्राम तेवर थाना भेड़ाघाट 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-