जबलपुर। एमपी के जबलपुर में शराब तस्करी के फैले मकडज़ाल को पुलिस अधिकारी लगातार काट रहे है। जिसके चलते पुलिस ने जागृति नगर अमखेरा रोड पर छोटा हाथी रोककर करीब 45 सौ पॉव देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार आरोपी अनिल की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
इस संबंध में अधारताल थानाप्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि खजरी खिरिया की ओर से छोटा हाथी में शराब तोड कर शहर की ओर लाई जा रही थी। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई और जागृति नगर अमखेरा रोड पर छोटा हाथी को हाथ देकर रोका, जिसपर वाहन में सवार एक युवक अनिल कूदकर खेतों की ओर भाग निकला, वहीं वाहन चालक जसबीर सिंह संधु निवासी लेमा गार्डन राजीव गांधी आवास गोहलपुर को पकड़ लिया। पुलिस ने छोटा हाथी को चेक किया तो उसमें 90 कार्टून में 45 सौ पॉव देशी शराब भरी मिली। पुलिस ने छोटा हाथी वाहन सहित शराब जब्त कर जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार आरोपी अनिल को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है।
छोटा फुहारा में अनलोड होना थी शराब-
पुलिस को पूछताछ में वाहन चालक जसबीर सिंह ने बताया कि खजरी खिरिया के पास अनिल उक्त लोडिंग वाहन के साथ खड़ा मिला था। जिसने वाहन को छोटा फुहारा लेकर चलने के लिए कहा। जिसपर जसबीर सिंह वाहन लेकर छोटा फुहारा के लिए रवाना हो गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी अनिल के पकड़े जाने पर और खुलासा होगा कि शराब कहां पर जाना था।
जबलपुर में छोटा हाथी में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने गोहलपुर में घेराबंदी कर पकड़ी 4500 पॉव देशी शराब
प्रेषित समय :02:40:35 AM / Thu, Jun 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर





