जबलपुर। एमपी के जबलपुर में कटंगी स्थित निदान वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने गए दो युवक अचानक जलस्तर बढऩे से बीच धारा में फंस गए। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना मानसून के दौरान पर्यटन स्थलों पर बढ़ती भीड़ के बीच हुई।
पुलिस के अनुसार अधारताल निवासी 23 वर्षीय आर्यन बर्मन और कंचनपुर निवासी 24 वर्षीय हर्ष शुक्ला शाम करीब 5 बजे निदान वॉटरफॉल घूमने आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हुई तेज बारिश के कारण जलप्रपात का जलस्तर अचानक बढ़ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला और वे बीच धारा में फंस गए। खबर मिलते ही वन विभाग व पुलिस की टीम पहुंच गई। जिन्होने दोनों युवकों को देर रात सुरक्षित बाहर निकाला। वन विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों को हिदायत दी है कि बरसात के दिनों में जैसे ही आसमान में बादल छाएं या हल्की बूंदाबांदी शुरू हो, पर्यटकों को तुरंत वॉटरफॉल के डेंजर जोन से हटकर सुरक्षित स्थानों पर चले जाना चाहिए। जलप्रपातों के आसपास रात के समय जाने से बचना चाहिए।
जबलपुर के निदान वॉटरफॉल में फंसे दो युवक,पुलिस-वन विभाग ने सुरक्षित निकाला
प्रेषित समय :12:21:01 PM / Tue, Jul 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




