जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गुंडे, बदमाशों का आंतक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है, आज रांझी के गांधी चौक मानेगांव में दो बदमाशों ने संजय श्रीपाल की दुकान से किराना का सामान खरीदा, इसके बाद कट्टा तानकर हफ्ता वसूली की मांग करने लगे, मना करने पर ट्रिगर दबा दिया, गोली न चलने पर बदमाशों ने बाहर आकर दुकान पर बमों से हमला कर दिया। दिन दहाड़े हुए घटनाक्रम से क्षेत्र में अफरातफरी व भगदड़ मच गई।
पुलिस के अनुसार गांधी चौक मानेगांव में संजय श्रीपाल की किराना दुका है, जहां पर आज पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग ग्राहकों की भीड़ लगी थी, इस दौरान दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर किराना लेने पहुंचे, जिन्होने किराना का सामान खरीदा और आगे चल दिए। दुकानदार के रोकने पर दोनों बदमाशों ने कट्टा निकालकर संजय पर तान दिया। संजय कुछ समझ पाता इससे पहले धमकी देते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में दुकान चलाना है तो हर माह पांच हजार रुपए देना होगें। संजय के विरोध करने पर दोनों बदमाश पीछे हटे और बम निकालकर पटकना शुरु कर दिया। बम फटने की आवाज सुनकर क्षेत्र में अफरातफरी व भगदड़ मच गई, वहीं संजय ने दुकान के अंदर ही बैठ गया। आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तो चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। दिन-दहाड़े हुए घटनाक्रम की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों युवकों की शिनाख्त रांझी निवासी विवेक कोल और मोनू शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। दो दिन पहले भी इसी तरह की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है।
जबलपुर में बदमाशों का आंतक, दुकानदार पर कट्टा तानकर मांगा हफ्ता, गोली न चलने पर बम फेकें, दिन दहाड़े घटना से अफरातफरी, भगदड़
प्रेषित समय :17:56:29 PM / Mon, Jul 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर





