जबलपुर में बड़ा हादसा, बड़ा फुहारा में पांच मंजिला बिल्ंिडग भरभराकर गिरी, क्षेत्र में मची अफरातफरी

जबलपुर में बड़ा हादसा, बड़ा फुहारा में पांच मंजिला बिल्ंिडग भरभराकर गिरी, क्षेत्र में मची अफरातफरी

प्रेषित समय :02:41:08 AM / Wed, Jul 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र बड़ा फुहारा में आज उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई, जब एक पांच मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के बाद बाजार में हड़कम्प मच गया, यहां तक कि लोगों की आवाजाही थम गई। खबर मिलते ही फायर बिग्रेड व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
                             खबर है कि बड़ा फुहारा में राजा जैन व राकेश जैन की पांच मंजिला बिल्डिंग रात 8 बजे के लगभग भरभराकर गिर गई, बिल्डिंग के गिरते ही आसपास के दुकानदारों से लेकर बाजार में आ जा रहे लोगों में चीख पुकार व भगदड़ मच गई, देखते ही देखते बड़ा फुहारा बाजार में हड़कम्प मच गया, आसपास के कारोबारी अपनी अपनी दुकानों से बाहर निकल आए, यहां तक कि इस रोड पर आवाजाही थम गई, लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि जो इमारत गिरी थी, वह खाली बताई जा रही है। इस घटना में अभी तक किसी की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और ना ही अभी तक किसी के दबे होने की सूचना मिली है। हालांकि ऐतिहातन तौर पर मौके पर मौजूद निगम और फायर ब्रिगेड का अमला सर्चिंग में जुटा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस व नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू शुरु कर दिया। मलबा हटाने का कार्य देर रात तक चलता रहा। 
मंगलवार होने के कारण भीड़भाड़ कम थी-
गौरतलब है कि आम दिनों में यहां पर भारी भीड़ रहती है, लेकिन मंगलवार था, और बाजार का अवकाश रहता है, जिसके चलते, बिल्डिंग के आसपास कोई नहीं था। शुरुआती जांच में पता चला है कि जो बिल्डिंग गिरी है, वह कमर्शियल के रूप में उपयोग की जाती थी, इस बिल्डिंग में व्यापार से संबंधित कुछ सामान रखा हुआ था। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-