जबलपुर में फार्चयूनर कार से ढुल रही थी अवैध शराब, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

जबलपुर में फार्चयूनर कार से ढुल रही थी अवैध शराब, पुलिस ने घेराबंदी कर  पकड़ा

प्रेषित समय :06:02:17 AM / Sun, Jul 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में तिलवारा पुलिस ने फार्चयूनर कार को उस वक्त पकड़ा है, जब तस्कर अवैध रुप से देशी व विदेशी शराब लेकर शहर की ओर आ रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी ने कार की गति तेज कर दी लेकिन आगे डिवाइडर से टकरा गया। इसी तरह गोरखपुर पुलिस ने मांडवा बस्ती में पहाड़ी के बीच झाडिय़ों में छिपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद की है। 
                               पुलिस के अनुसार बरगी की ओर से सफेद रंग की फार्च्यूनर कार क्रमांक एमएच 14 सीएम 5999 में निखिल पांडेय नामक तस्कर भारी मात्रा में शराब लोड करके शहर की ओर निकला, जब वह तिलवारा पुल के पास रमनगरा मोड पर पहुंचा तो पुलिस ने कार को रोकना चाहा, लेकिन निखिल पांडेय ने कार की गति तेज कर दी और भाग निकला और आगे जाकर एक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पुलिस की टीम पीछा करते हुए पहुंच गई और कार सवार निखिल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को कार की तलाशी लेने पर 31 पेटी में कुल 276 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 3 लाख 7 हजार 680 मिली। पुलिस ने कार सहित शराब जब्त कर निखिल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। 
मांडवा बस्ती में भी पकड़ी गई अवैध शराब-
इसी तरह गोरखपुर पुलिस ने माण्डवा टेंडर में रहने वाले अवैध कारोबारी हर्ष गोटिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शासकीय अस्पताल माण्डवा रामपुर के पास स्थित पहाड़ी की झाडिय़ों से 316 पॉव शराब जब्त की है। आरोपी हर्ष गोटिया से उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर एक सप्ताह से राहुल काला के कहने पर राहुल काला द्वारा लाई गयी शराब बेचता है शराब बेचने के एवज में राहुल काला द्वारा उसे प्रतिदिन 300 रूपये देता है बताया। पुलिस ने हर्ष गोटिया एवं राहुल काला के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।  
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-