बाबू की सीट का कामकाज सम्हाल रहा कोटवार रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर पकड़ा

बाबू की सीट का कामकाज सम्हाल रहा कोटवार रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर पकड़ा

प्रेषित समय :15:55:16 PM / Mon, Jul 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। सिवनी के उप तहसील आफिस में बाबू का काम काज सम्हाल रहे कोटवार को आज जबलपुर से पहुंची लोकायुक्त की टीम ने 15 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। कोटवार कमलेश तनवीर द्वारा पीडि़ता रीना ठाकरे से केस को खत्म करने के लिए तीन हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। 
                                    इस संबंध में लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि रीना ठाकरे  निवासी ग्राम सुरेखा खुर्द,पोस्ट जेवनारा तहसील केवलारी जिला सिवनी का पड़ोसी से वाद विवाद हुआ था। जिस पर थाना उगली में आवेदिका एवं उसके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध धारा  126(बी), 135(3) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर इस्तगासा उप तहसील कार्यालय उगली, तहसील केवलारी जिला सिवनी में पेश किया था। इस केस के संबंध में ग्राम पौड़ी का कोटवार कमलेश तनवीर जो उप तहसील कार्यालय उगली में बाबू का काम करता है द्वारा आवेदिका और उसके परिजनों का केस खत्म करने के बदले में 3000 रुपए की मांग की जा रही थी। आवेदिका द्वारा इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय में की गई। शिकायत सत्यापन पर आरोपी द्वारा  1500 रूपये की मांग करना स्पष्ट पाए जाने पर आज  13 जुलाई को  कोटवार कमलेश गनवीर  ग्राम पौड़ी को 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)क्च, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। दल में निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक शशिकला मर्सकोले  एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-