महिला से 19 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा रोजगार सहायक गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

महिला से 19 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा रोजगार सहायक गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

प्रेषित समय :16:23:57 PM / Mon, Jul 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में लोकायुक्त टीम ने तिनसी गांव ग्राम रोजगार सहायक दिलीप साहू को उस वक्त पकड़ा है, जब वह महिला राजकुमारी परस्ते से   19 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था। दिलीप साहू द्वारा मकान का पट्टा देने के एवज में यह रिश्वत ली जा रही थी। 
                                 लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि राजकुमारी परस्ते ने ग्राम तिनसी में आबादी की जमीन में मकान बनाने के लिए पट्टा प्रदाय करने हेतु तिनसी गांव के सहायक सचिव दिलीप साहू से मिली तो उन्होंने कहा कि अभी पट्टा नहीं मिलेगा और एनओसी के लिए 20000 रुपए लगेंगे तभी तुम्हारा काम करूंगा। पीडि़ता राजकुमारी ने इस बात की शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर अंजू पटले से की गई। शिकायत सत्यापन के  दौरान आरोपी  दिलीप कुमार साहू ग्राम रोजगार सहायक तिनसी  को  आवेदिका  से 19000 रूपये की रिश्वत लेते हुए ग्राम पंचायत भवन तिनसी में आज रंगे हाथ दबोचा  गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1) 13(2) एवं  के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। रोजगार सहायक को पकडऩे में रेखा प्रजापति ,निरीक्षक राहुल गजभिये एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-