जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में लहराती आई कार नाला में गिरी, कांच तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया

जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में लहराती आई कार नाला में गिरी, कांच तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया

प्रेषित समय :18:06:50 PM / Tue, Aug 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में महाराजपुर अधारताल रोड पर उस वक्त अफराफरी मच गई, जब लहराती हुई आई कार अनियंत्रित होकर नाला में गिर गई। को गिरते देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को कांच तोड़कर बाहर निकाला। इसके बाद के्रन की मदद से कार को बाहर लाया गया। 
                               बताया गया है कि अधारताल निवासी प्रशांत सिंह कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 2972 से महाराजपुर से अधारताल की ओर निकले। जब वे कुलपति बंगले की ओर बढ़ रहे थे, इस दौरान अचानक कार से अपना संतुलन खो बैठे और कार अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। कार को गिरते देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्होने अधारताल थाना पुलिस को खबर दी। इस बीच थाना पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार का शीशा तोड़ा और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में प्रशांत सिंह को हल्की चोटें आई हैं। देर रात क्रेन की मदद से कार को भी नाले से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-