ब्रेकिंग, जबलपुर में टायर गोदाम में लगी भीषण आग, खजरी खिरिया बायपास रोड पर घटना

ब्रेकिंग, जबलपुर में टायर गोदाम में लगी भीषण आग, खजरी खिरिया बायपास रोड पर घटना

प्रेषित समय :15:48:46 PM / Wed, Aug 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में खजरी खिरिया बायपास रोड पर आज उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मोहम्मद कासिम के टायर गोदाम में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया। देखते ही देखते गोदाम से निकल रही आग की लपटें आसमान को छूने लगी। खबर मिलते ही दमकल की 9 गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। लेकिन टायरों में लगी आग लगातार बढ़ती ही जा रही थी। 
                                      बताया गया है कि खजरी खिरिया बायपास   पर मोहम्मद कासिम का गोदाम है, जहां पर टायर रिमोलडिंग का का काम होता है। आज दोपहर के वक्त गोदाम के समीप रखी टायरों की कतरन में आग लग गई, कतरन के बीच लगी आग धीरे धीरे सुलगती रही और कुछ ही देर में आग गोदाम तक पहुंच गई, जिसने विकराल रुप धारण कर लिया। देखते ही देखते गोदाम से आग की लपटें उठने लगी, आग देख कार्यरत कर्मचारियों सहित आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग फैलती ही चली गई। खबरमिलते ही दमकल के एक के बाद करीब 9 वाहन मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू करने की कोशिश में जुट गए। आसपास को छूने बेताव आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई देने लगी। जिससे आसपास के लोग पहुंच गए, यहां तक कि राह चलते लोग भी रुक गए। टायरों में लगी आग के कारण चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। जो दूर दूर तक दिखाई पड़ रहा था। दमकल विभाग का कहना है कि आग लगने का कारण अज्ञात है। अभी दमकल कर्मी गोदाम की आग बुझाने लगातार पानी डाल रहे है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-