जबलपुर में कार सवार बदमाशों ने तीन युवकों का अपहरण कर बुरी तरह पीटा, पुलिस ने घेराबंदी कर बचाया, 5 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में कार सवार बदमाशों ने तीन युवकों का अपहरण कर बुरी तरह पीटा, पुलिस ने घेराबंदी कर बचाया, 5 आरोपी गिरफ्तार

प्रेषित समय :07:15:09 AM / Thu, Aug 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गढ़ा क्षेत्र से तीन युवकों के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते करीब 15 युवकों ने तीन युवकों को दो कारों में बैठाकर बंधक बना लिया और शहर के अलग-अलग इलाकों में ले जाकर मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को सुरक्षित छुड़ाया और एक नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
                             बताया गया है कि बदमशों ने तीनों युवकों को शहर के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर मारपीट की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवकों के साथ बेल्ट, लात-घूंसों और मुक्कों से हमला किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीएसपी के नेतृत्व में गढ़ा थाना पुलिस की टीम सक्रिय हुई। थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा और सब इंस्पेक्टर संजय गुर्जर की टीम ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस कार्रवाई में यश साहू, अभिषेक बर्मन, राज टेकाम, हर्ष तिवारी और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई दोनों कारों को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, रवि साहू, राज रजक, विशाल, जिशान सहित अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया, पीडि़तों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-